{"_id":"5feeef978ebc3ecd6a7d43c2","slug":"bjp-leader-kailash-vijayvargiya-visit-in-gorakhnath-temple-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार गोरखपुर पहुंचे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गी, बाबा गोरखनाथ का लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार गोरखपुर पहुंचे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गी, बाबा गोरखनाथ का लिया आशीर्वाद
Fri, 01 Jan 2021 09:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा बंगाल चुनाव के प्रभारी कैलाश विजयवर्गी शुक्रवार को पहली बार गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। साथ ही ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि पर दर्शन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन ने उनको अंगवस्त्र तथा प्रसाद देकर सम्मानित किया।
गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि यह प्रेरणा व तपोस्थली है। बड़े गुरु जी (महंत अवेद्यनाथ) ने यहीं से राष्ट्रचेतना का संदेश दिया है। गुरु गोरखनाथ की साधना स्थली पर आकर नई चेतना व ऊर्जा मिली है। कैलाश विजयवर्गीय का गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने स्वागत किया। गुरु गोरखनाथ से संबंधित पुस्तक भेंट की। विजयवर्गीय ने गोरखनाथ मंदिर में ही भोजन किया, फिर रवाना हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले उन्होंने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘ममता’ नहीं है। वहां हिंसा की राजनीति है। पश्चिम बंगाल में चार दशक से बदले की राजनीति हो रही है। इसे खत्म करके भाजपा वास्तविक लोकतंत्र स्थापित करेगी।
विज्ञापन