फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP does politics for national policy

राष्ट्रनीति के लिए राजनीति करती है भाजपा : भवानी

Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP does politics for national policy
राष्ट्रनीति के लिए राजनीति करती है भाजपा : भवानी
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रनीति के लिए राजनीति करती है। कार्यकर्ता राष्ट्रहित की सोचते हैं। जनता के बीच जाकर सहयोग मांगते हैं। इसका सकारात्मक परिणाम सामने आता है। भाजपा को कार्यकर्ताओं की चिंता रहती है। संगठन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना है। पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही तरजीह दी जाएगी।
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता बृहस्पतिवार को पहली बार गोरखपुर आए। इसी लिहाज से क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई की ओर से बेनीगंज स्थित कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इससे पहले गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री व अब बिहार के प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाए गए रत्नाकर को विदाई दी गई।
विज्ञापन

रत्नाकर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के आपसी प्रेम और व्यवहार से ही संगठन का निर्माण होता है। भाजपा का कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर देश सेवा करते हैं। गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने कहा कि अपनी ऊर्जा संगठन के लिए लगानी है, क्योंकि भाजपा की ताकत में ही कार्यकर्ता और देश का हित है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, सहजानंद राय, जनार्दन तिवारी, ओम प्रकाश शर्मा, सबल सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, अच्युतानंद शाही, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, विश्वजीतांशु सिंह आश, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, प्रदीप शुक्ला, बृजेश मणि मिश्र, देवेश श्रीवास्तव, इंद्रमणि उपाध्याय, जितेंद्र चौधरी जीतू, दयानंद शर्मा, पद्मा गुप्ता, वीरेंद्र नाथ पांडेय, दयाकृष्ण गुप्ता, रंजुला रावत, रणविजय शाही, अनुपमा पांडेय, डॉक्टर दिलीप त्रिपाठी, पीयूष मिश्र, हरिकेश राम त्रिपाठी, अष्टभुजा श्रीवास्तव, अभय शुक्ल, सतसुकृत, रूपेश गुप्ता, आनंद अग्रहरि, सिद्धांतों घोष, अमितेश्वर पांडेय, सूर्य प्रकाश शर्मा, चंद्रपाल सिंह राही, अजय मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed