{"_id":"5f16da822dbcee5b121abe7d","slug":"bjp-appointed-shiv-pratap-shukla-as-chief-whip-in-rajya-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शिवप्रताप शुक्ल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अब निभाएंगे पार्टी के लिए खास भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने शिवप्रताप शुक्ल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अब निभाएंगे पार्टी के लिए खास भूमिका
Tue, 21 Jul 2020 05:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
शिव प्रताप शुक्ला। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और राज्यसभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ल को भाजपा हाइकमान ने नई जिम्मेदारी दी है। अब वह राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक चीफ व्हिप होंगे।
विज्ञापन
उच्च सदन में पार्टी के लिए व्हिप जारी करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। शिव प्रताप शुक्ल बीजेपी के दिग्गज नेता माने जाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और उसकी विचारधारा के पोषक होने के नाते संगठन में उनकी गहरी पकड़ रही है।
विज्ञापन
शुक्ल को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में शिवप्रताप शुक्ल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री थे। शिवप्रताप शुक्ल के राजनीतिक सफर की शुरुआत 1970 में हुई थी।
विज्ञापन
ऐसा है इनका सफर
वह सबसे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। 1981 में पहली बार भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री बने। इमरजेंसी में मीसा के तहत गिरफ्तार हुए। करीब 19 महीने जेल में रहे। 2012 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। गोरखपुर से 1989 में कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे। 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार गोरखपुर से विधायक चुने गए। तीन बार कैबिनेट मंत्री बने।
भाजपा संगठन में उनकी खासी पकड़ है इसीलिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा था। मंगलवार को उन्हें राज्यसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक चीफ व्हिप बनाने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक एक-दूसरे को बधाई देने लगे।
भाजपा संगठन में उनकी खासी पकड़ है इसीलिए मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी उन्हें मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो संगठन में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना तय माना जा रहा था। मंगलवार को उन्हें राज्यसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक चीफ व्हिप बनाने की जानकारी मिलते ही उनके समर्थक एक-दूसरे को बधाई देने लगे।