फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Birth anniversary of Lord Jesus Christ celebrated in all churches of Gorakhpur

क्रिसमस 2023: देखो चरनी में तुम्हारे लिए जन्मा सितारा, आज मनाया जा रहा जश्न

Mon, 25 Dec 2023 03:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Dec 2023 03:35 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Lord Jesus Christ celebrated in all churches of Gorakhpur
क्रिसमस पर्व पर बशारतपुर स्थित सेंट जॉन चर्च को रोशनी से सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

रोशनी से जगमग गिरजाघर, सतरंगी झालरों से सजे घर, बाजारों में रौनक क्रिसमस के उल्लास उजागर कर रहे हैं। रविवार को महानगर में उत्सव का माहौल साफ नजर आया। प्रार्थना से माहौल भक्तिमय बना रहा। रात 12 बजते ही प्रेम, क्षमा, शांति व सेवा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मसीही समाज के लोगों ने धूमधाम से मनाया। सतरंगी रोशनी, गुब्बारे और फूलों से सजे चर्च में आधी रात में चर्च देखो चरनी में तुम्हारे लिए जन्मा सितारा... आया मसीह चरनी में तू पापियों को.. गीत प्रस्तुत किए गए।

विज्ञापन


कैरल गीत गाये गए, पटाखे फूटे, केक काटा गया। सभी ने एक-दूसरे से को केक खिलाकर मेरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस कहकर बधाइयां दीं। देर रात शहर के सभी गिरजाघरों में मिस्सा बलिदान पूजा व विशेष प्रार्थना सभाएं हुई। मसीह समाज के लोगों प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सभी गिरजाघर में रविवार की सुबह आमद के चौथे इतवार पर बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह की आराधना की। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। मध्य रात्रि का रात 12 बजे जैसे ही प्रभु यीशु मसीह का अवतरण हुआ। पटाखे की आवाज गूंजने लगी। आतिश बाजी के बीच मध्य रात्रि को सभी ने मैरी क्रिसमस कहकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पिछले कई दिनों से क्रिसमस के स्वागत के लिए बेकरार मसीही समुदाय में उत्साह झलक रहा था। मिडनाइट सर्विस के अंतर्गत सभी ने भक्ति भाव से आराधना सभा में सहभागिता की और प्रभु भोज लिया। बशारतपुर स्थित सेंट जॉन चर्च में डायसिस ऑफ लखनऊ की ओर से विशेष आराधना पुरोहित रोशन लाल की देखरेख में रात 10 बजे शुरू हुई।

सेंट थॉमस चर्च के पुरोहित संजय विंसेंट, फुल गास्पल चर्च मोती पोखरा के पुरोहित एबी लाल, क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के पुरोहित डॉ. डीआर लाल ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रभु भोज में लोग सम्मिलित हुए। मध्य रात्रि 12 बजते ही हर तरफ उल्लास व उल्लास का माहौल छा गया। लोगों ने केक काटकर क्रिसमस की बधाइयां दी और खुशियों का इजहार किया।

बच्चों ने गाए कैरल गीत: सेंट जोसेफ स्कूल परिवार की ओर से जिला कारागार में बच्चों ने कैरल गया व नृत्य प्रस्तुत किया। क्रिसमस व नव वर्ष के उपलक्ष्य में उपहार देकर केक कटा गया। मसीही सेवक बीपी अलेक्जेंडर ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे से महानगर के सभी चर्चों में प्रार्थना सभा आयोजित होगी।

 

मिस्सा बलिदान पूजा में उमड़े विश्वासी
भव्य रूप से सजे सेंट जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइंस में देर रात मिस्सा बलिदान पूजा व विशेष प्रार्थना आयोजित हुई। बड़ी संख्या में विश्वासियों ने उपस्थित होकर प्रभु यीशु के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। चर्च में रात नौ बजे केरल शुरू हुआ और 11 बजे मिस्सा बलिदान व पूजा विशेष प्रार्थना सभा मुख्य याजक बिशप मैथ्यू नेलिकुन्नेल ने बाइबल का पाठ करके किया। पूजा के बाद गोशाला की झांकी के सामने माेमबत्तियां जलाई गई, केक काटा और सभी में वितरित किया गया। इस अवसर पर फादर बिन्नी, सेंट एंथोनी चर्च के पुरोहित फादर सिबिचन मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed