{"_id":"60f55546f91d5d136003f73a","slug":"birla-group-to-invest-rs-700-crore-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर में बिड़ला ग्रुप करेगा 700 करोड़ रुपये का निवेश, लगेगी पेंट की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर में बिड़ला ग्रुप करेगा 700 करोड़ रुपये का निवेश, लगेगी पेंट की फैक्टरी
Mon, 19 Jul 2021 04:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jul 2021 04:04 PM IST
सार
जिला प्रशासन की ओर से इकाई स्थापित करने के प्रस्ताव को दी गई हरी झंडी, भीटी रावत में 70 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, पेंट की फैक्टरी लगाने की योजना।
विज्ञापन
आदित्य बिरला समूह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में आदित्य बिड़ला ग्रुप करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। ग्रुप की यहां पेंट बनाने की औद्योगिक इकाई स्थापित करने की योजना है। जिला प्रशासन की ओर से कंपनी के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
बिड़ला ग्रुप को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से भीटी रावत में करीब 70 एकड़ जमीन का प्रस्ताव दिया गया है। इसी प्रस्ताव को जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी दी गई है। कंपनी के प्रतिनिधि फरवरी माह में ही प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर चुके हैं।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये के निवेश से करीब दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकता है। कंपनी को जो जमीन दी जाएगी, उस पर विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी की ओर से अपने स्तर पर जमीन को विकसित किया जाएगा। पेंट की इकाई लगाने के लिए पानी की अधिक जरूरत होगी, जिसे यहां आसानी से पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि गीडा क्षेत्र में आदित्य बिड़ला समूह की ओर से करीब 700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसके लिए गीडा जमीन उपलब्ध कराएगा। कंपनी को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।