फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bird flu infection found in 5 wild animals including tigress, 2 leopards in Gorakhpur zoo, news in hindi

Gorakhpur Zoo: बाघिन, तेंदुआ समेत 5 जानवर बर्ड फ्लू से मिले संक्रमित- इस रिपोर्ट से बढ़ाई परेशानी

Sat, 24 May 2025 01:45 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 24 May 2025 01:45 PM IST
सार

शुक्रवार को भोपाल से आई रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, एक हिमालयन गिद्ध, काॅकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन कौओं की मौत का कारण भी बर्ड फ्लू संक्रमण ही था।

विज्ञापन
Bird flu infection found in 5 wild animals including tigress, 2 leopards in Gorakhpur zoo, news in hindi
संक्रमण के बाद बाड़ों पर पर्दा लगाकर ढंक दिया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चिड़ियाघर में बाघिन, तेंदुआ समेत पांच जानवरों में बर्ड फ्लू से संक्रमित हैं। राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इतने जानवरों में संक्रमण मिलने से चिड़ियाघर में हड़कंप मच गया है। उधर, चिड़ियाघर में मरे तीन कौओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन शक्ति की मौत बर्ड फ्लू से हुई थी। इसके बाद परिसर और वेटलैंड में कई कौए मरे मिले थे। कौओं के साथ ही चिड़ियाघर के वन्यजीवों का सैंपल भी जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को भोपाल से आई रिपोर्ट में बाघिन मैलानी, तेंदुए के दो शावक, एक हिमालयन गिद्ध, काॅकाटील में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन कौओं की मौत का कारण भी बर्ड फ्लू संक्रमण ही था। वन्यजीवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि आईसोलेट कर वन्यजीवों का इलाज किया जा रहा है। दूसरे जानवरों की रिपोर्ट निगेटिव है। कौओं को इनसे दूर रखने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed