{"_id":"65737c06e0982aa3fb0362ab","slug":"bill-for-heavy-electricity-connections-will-be-ready-on-10th-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-393494-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हैवी बिजली कनेक्शनों का 10 तारीख को होगा तैयार बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हैवी बिजली कनेक्शनों का 10 तारीख को होगा तैयार बिल
Sat, 09 Dec 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम ने हैवी कनेक्शनों पर बिल बनाने के लिए तारीख तय कर दी है। अब वाणिज्यिक और औद्योगिक बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं का बिल महीने की दस तारीख तक अनिवार्य रूप से बनाना होगा। पहले यह बिल 23 तारीख तक बिल बनाए जाते थे।
बिजली निगम के चेयरमैन ने इसके लिए अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। चेयरमैन ने कहा कि घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं से ज्यादा वाणिज्यिक व औद्योगिक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बिल प्राथमिकता के आधार पर बनाएं। इनके बिल में लापरवाही होने पर राजस्व की नुकसान होता है। इसके अलावा बकाए राशि बढ़ जाने पर इसके संपूर्ण भुगतान में भी समय लगता है। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि चेयरमैन के दिशा निर्देश का अनुपालन किया जाएगा।