{"_id":"624e83f564674a1b251ad02d","slug":"bike-riding-youth-robbed-woman-of-gold-chain-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बाइक सवार युवकों ने महिला से सोने की चेन लूटी, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बाइक सवार युवकों ने महिला से सोने की चेन लूटी, पुलिस कर रही जांच
Thu, 07 Apr 2022 11:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:55 AM IST
विज्ञापन
लूट की शिकार किरन।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बरगदहीं चौराहे पर बुधवार दोपहर तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रही महिला से सोने की चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा क्षेत्र के बजहां निवासी कमलेश की पत्नी किरन बरगदहीं चौराहे पर एक दुकान में गई थीं। इसी दौरान, हाफ लोवर और टी-शर्ट पहने बाइक सवार दो युवक भी उसी दुकान पर पहुंच गए। एक लोअर खरीदने के बाद युवक दुकान से निकल गए।
विज्ञापन
उधर, किरन भी दुकान से निकलकर घर की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान, उन युवकों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से सोने के चेन लूट ली। किरन ने धागे में सोने का लॉकेट भी पहना था लेकिन हाथों में कस के पकड़ने के कारण वह बच गया।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, बदमाश 40 ग्राम वजन की सोने का चेन ले गए हैं। इंस्पेक्टर गुलरिहा अमित दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।