Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike rider's face injured by Chinese manja, six stitches required in Gorakhpur

UP: चीनी मांझा से बाइक सवार युवक का चेहरा जख्मी, लगा गहरा कट, चेहरे में ही उलझ गया मांझा- लगे 6 टांके

Sat, 07 Feb 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 01:51 AM IST
सार

घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें बड़हलगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल आलोक दुबे ने बताया कि सरयू पुल पार करते ही अचानक मांझा चेहरे पर आ गया, जिससे वह गिर पड़े। अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चीनी मांझा बेहद खतरनाक है और इसे पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Bike rider's face injured by Chinese manja, six stitches required in Gorakhpur
युवक का चेहरा कटा, वहीं सीएम के निर्देश के बाद सीओ कोतवाली ने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बड़हलगंज कस्बे के कल्याणपुर निवासी आलोक दुबे चीनी मांझा से गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपनी बाइक से निजी कार्य से दोहरीघाट गए थे। लौटते समय जैसे ही वह सरयू पुल पार कर बाईपास स्थित मुक्तिपथ द्वार के पास पहुंचे, चीनी मांझा में उनका चेहरा फंस गया। इससे चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें छह टांके लगे हैं।
विज्ञापन


मांझा में फंसते ही आलोक का संतुलन बिगड़ गया और वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। तेज धार वाले मांझा ने उनके चेहरे को रगड़ते हुए ठुड्डी के नीचे तक गंभीर चोट पहुंचाई। उनके चेहरे पर करीब चार से पांच इंच लंबा गहरा घाव आया और वह लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें बड़हलगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल आलोक दुबे ने बताया कि सरयू पुल पार करते ही अचानक मांझा चेहरे पर आ गया, जिससे वह गिर पड़े। अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। चीनी मांझा बेहद खतरनाक है और इसे पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं को रोका जा सके। कोतवाली प्रभारी सुनील राय ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चीनी मांझा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाएगी और तहसील प्रशासन के साथ मिलकर छापा मारा जाएगा।

चीनी मांझा के खिलाफ चलाया अभियान, दुकानों पर छापा
लखनऊ के हैदरगंज इलाके में हाल ही में एक स्कूटी सवार युवक की चीनी मांझा की चपेट में आने से मौत के बाद प्रशासन ने गोरखपुर में भी चीन के मांझा के प्रति सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों के बाद शहर की पुलिस ने चीनी मांझा के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दुकानों पर छापा मारकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।

कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को पतंग और मांझा की दुकानों पर सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत शहर की पुरानी पतंग और मांझा की दुकान हाजी पतंग वाले पर भी छापा मारा गया। हालांकि, पुलिस को किसी भी दुकान पर चीनी मांझा बरामद नहीं हुआ। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे चीनी मांझा न बेचें।

सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि सबको स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चीनी मांझा से होने वाली किसी भी घटना को केवल दुर्घटना नहीं माना जाएगा। दुकानदारों को साफ तौर पर बताया गया है कि वे अपने यहां कोई भी चीनी मांझा न रखें। यदि किसी प्रकार की परेशानी आती है तो पुलिस प्रशासन से संपर्क करें।


दुकानदारों ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका सामान मुख्य रूप से बरेली से आता है। पुलिस ने इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed