फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike rider stabbed in the stomach after overtaking the car

Gorakhpur News: गाड़ी से ओवरटेक कर बाइक सवार के पेट में मारा चाकू

Sun, 12 May 2024 04:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Bike rider stabbed in the stomach after overtaking the car
- सहजनवां के जोगिया पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के जोगिया पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल हरिद्वार मद्धेशिया (30) को घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष अपने साथ इलाज के लिए सहजनवां सीएचसी लेकर आए, जहां पुलिस की मौजूदगी में प्राथमिक उपचार किया गया।
सहजनवां थाना क्षेत्र के घघसरा निवासी हरिद्वार मद्धेशिया (30) पुत्र स्व. काशीनाथ मद्धेशिया बाजारों में बुनिया और खुरमा बेचते है। शनिवार को सहजनवां के शनिचर बाजार में दुकान लगाने के बाद रात नौ बजे बाइक से घर जा रहे थे। जोगिया पेट्रोल पंप के पास काले रंग की बाइक पर हेलमेट लगाए दो युवकों ने गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। आरोप है कि पीछे बैठे युवक ने चाकू निकाल कर पेट में घोंप दिया। चाकू लगने से हरिद्वार नीचे गिर गया और चिल्लाने लगा। इसके बाद आरोपित बरईपार की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

रास्ते से गुजर रहे घघसरा नगर पंचायत अपनी गाड़ी से घायल को सहजनवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को खतरे से बाहर बताया। पुलिस का कहना है कि चाकू लगने से हरिद्वार घायल हुआ है। अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला करने की बात सामने आ रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed