चलती बाइक पर रोमांस: लड़की को गोद में बैठाकर लड़के ने दौड़ाई मोटरसाइकिल, पुलिस ने काटा मोटा चालान; देखें Video
सड़क किनारे खड़े लोग ताल किनारे लगे रेलिंग पर खड़े होकर नजारा देख रहे हैं। जब बाइक उधर से गुजर रही है, तब सबकी नजर उस पर टिक जा रही है। लोग गर्दन घुमाकर बाइक सवार लड़के और लड़की को देख रहे हैं।
विस्तार
यूपी के गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार रोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक बाइक की टंकी पर लड़की को बैठाकर गाड़ी चला रहा है। युवती उससे लिपटी नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने बाइक का 2500 रुपये का चालान काटा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को यूपी पुलिस के एक्स हैंडल को टैग करके एक रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकायन का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक युवक बाइक की टंकी पर एक लड़की को बैठाया हुआ है। जो युवक से लिपटकर बैठी है। दोनों नौकायन रोड पर चलती बाइक पर लिपटे नजर आ रहे हैं।
युवक बड़े आराम से बाइक चला रहा है। जबकि बाइक की टंकी पर बैठी लड़की युवक से लिपटी हुई नजर आ रही है। वे दोनों एक दूसरे को देखकर हंसी मजाक भी कर रहे हैं। जबकि सड़क किनारे उन्हें देख रहे लोगों की जरा भी चिंता नहीं है।
सड़क किनारे खड़े लोग ताल किनारे लगे रेलिंग पर खड़े होकर नजारा देख रहे हैं। जब बाइक उधर से गुजर रही है, तब सबकी नजर उस पर टिक जा रही है। लोग गर्दन घुमाकर बाइक सवार लड़के और लड़की को देख रहे हैं।