फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike rider making reel on railway platform woman collided and died

वायरल होने का छाया था खुमार: रेलवे प्लेटफार्म पर रील बना रहा था बाइक सवार, महिला को मारी टक्कर हो गई मौत

Sat, 10 Jun 2023 10:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jun 2023 10:00 AM IST
सार

बरहज थाना क्षेत्र के पुराना बरहज के राजनगर निवासी और पान विक्रेता छठ्ठू चौरसिया की पत्नी बिंदू देवी (42) रोज की भांति सुबह टहलने गई थीं। परिजनों के अनुसार, वह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर टहल रही थीं। इसी बीच रेलवे प्लेटफार्म पर रील बना रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।

विज्ञापन
Bike rider making reel on railway platform woman collided and died
हादसे में महिला की मौत, रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नगरपालिका गौरा-बरहज स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शनिवार की सुबह रील बना रहे बाइक सवार सुबह टहलने निकली महिला को ठोकर मार दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


बरहज थाना क्षेत्र के पुराना बरहज के राजनगर निवासी और पान विक्रेता छठ्ठू चौरसिया की पत्नी बिंदू देवी (42) रोज की भांति सुबह टहलने गई थीं। परिजनों के अनुसार, वह रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर टहल रही थीं। इसी बीच रेलवे प्लेटफार्म पर रील बना रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


इससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गईं। हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए। महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मिली सूचना पर इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी और चौकी इंचार्ज सदानंद यादव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती, छत्तीसगढ़ की किशोरी को दो साल छिपाकर रखा, गिरफ्तार

मौके से बाइक भी बरामद कर लिया गया। मां के मौत हो जाने से पुत्री नेहा, निकिता और पुत्र निखिल उर्फ भोला का रो-रो कर बुरा हाल था। जबकि पति छठ्ठू बदहवास थे। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई। बाइक बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed