फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bike rider dies in an accident on Gorakhpur-Sonauli road

Gorakhpur News: गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 29 Apr 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in an accident on Gorakhpur-Sonauli road
रात में सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चालक भागा
विज्ञापन

नैयनसर गांव के सामने हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर सोमवार देर रात नैयनसर गांव के सामने सड़क पर खड़े ट्रक में करीब 1 बजे बाइक सवार युवक जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय दृश्यता कम होने के कारण सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

युवक की पहचान हरि नारायण (32) पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी नरसिंहपुर, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पीपीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्षेत्र में एक फरवरी को जंगल कौड़िया जीरो पॉइंट पर खड़े ट्रेलर से टकराकर ऑटो सवार दो लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed