{"_id":"6172cc1c4f89a05c7d75b168","slug":"bike-rider-absconding-with-bjp-regional-minister-purse-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भाजपा क्षेत्रीय मंत्री का पर्स लेकर बाइक सवार फरार, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भाजपा क्षेत्रीय मंत्री का पर्स लेकर बाइक सवार फरार, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई घटना
Fri, 22 Oct 2021 08:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:05 PM IST
सार
शाहपुर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उचक्के की तलाश कर रही है। सुशीता पासवान के मुताबिक पर्स में 17 हजार रुपए सोने की चेन, झुमका और मंगलसूत्र था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के फातिमा अस्पताल के पाससे शुक्रवार को कार में रखा भाजपा नेत्री का पर्स लेकर बाइक सवार फरार हो गए। पास में स्थित टायर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने भाजपा नेत्री से जानकारी लेने के बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से उचक्के की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के नंदानगर निवासी सुशीता पासवान गोरखपुर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री हैं। शुक्रवार को शाम चार बजे नंदानगर से कार से गुलरिहा थाना पर किसी काम से जा रही थी। कार उनके रिश्तेदार चला रहे थे, अभी पादरी बाजार के आगे संगम चौराहे के पास ही पहुंची थी कि कार पंचर हो गई।
विज्ञापन
फातिमा हॉस्पिटल के पास हरि बिंदु कांम्प्लेक्स में टायर ट्यूब की दुकान पर पंचर बनवाने लगी, इसी दौरान उचक्का पहुंचा पीछे वाली सीट पर रखा पर्स लेकर फरार हो गया। पंचर बनने के बाद गुलरिहा थाने न जाकर घर के लिए निकली, मोहद्दीपुर पहुंचने पर सामान लेने के लिए पर्स ढूंढने लगी तब चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
वह दोबारा पंचर की दुकान पर पहुंची वहां भी पूछताछ की टायर की दुकान वाले ने सीसी कैमरे की फुटेज देखा तो उसमें एक युवक पीछे वाला दरवाजा खोलकर पर्स लेकर जाते हुए दिख रहा है। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शाहपुर पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उचक्के की तलाश कर रही है। सुशीता पासवान के मुताबिक पर्स में 17 हजार रुपए सोने की चेन, झुमका और मंगलसूत्र था।