फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम: DDU से निकली देशभक्ति को प्रदर्शित करती बाइक रैली, भारत माता की जय से गूंजा आसमान

Mon, 14 Aug 2023 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Aug 2023 06:03 PM IST
सार

रैली शाम चार बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार से निकली। रैली गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहा, पार्क रोड होकर ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौराहा से डॉक्टर लेन होकर फिराक गोरखपुरी चौराहा, कैंट थाना से छात्रसंघ चौक होते हुए विश्वविद्यालय के द्वार तक जाकर रैली खत्म हुई।

विज्ञापन
Bike rally showing patriotism from Gorakhpur University
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला।

भारत माता ...वंदे मातरम के जयघोष के बीच हाथ में तिरंगा लेकर जब बाइक पर बैठे लोग शहर की सड़कों पर निकले तो फिजां में देशभक्ति के तराने गूंजने लगे। जोश और उत्साह से लबरेज रैली में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए बढ़े तो देशभक्ति के भाव से हर कोई सराबोर हो गया।




Bike rally showing patriotism from Gorakhpur University
गोरखपुर अमर उजाला मां तुझे प्रणाम बाइक रैली। - फोटो : अमर उजाला।

अवसर था अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत निकाली गई जागरूकता रैली का, जो रविवार की शाम गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर से निकाली गई थी। मुख्य अतिथि एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शुरू होने से पहले ही तिरंगा थामे युवाओं ने भारत मां का जयघोष शुरू कर दिया। कुछ तिरंगे के साथ सेल्फी ले रहे थे तो विश्वविद्यालय की छात्राएं, राहगीर, सड़क पर दुकान लगाने वाले लगभग सभी इस अद्भुत रैली को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। तमाम उत्साही छात्र बरबस ही रैली के साथ जुड़ते गए।

 

Bike rally showing patriotism from Gorakhpur University
गोरखपुर अमर उजाला मां तुझे प्रणाम बाइक रैली। - फोटो : अमर उजाला।

देखते ही देखते पूरा कारवां तैयार हो गया। रैली विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से निकलकर विश्वविद्यालय तिराहा पहुंची, फिर रंगरेजा होटल, गणेश चौक, गोलघर, कचहरी चौक, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौराहा, फिराक चौराहा, कैंट थाना के सामने, छात्रसंघ चौराहा होते हुए वापस विश्वविद्यालय पहुंची। रैली के समापन के बाद देर तक युवा तिरंगा लिए अपनी तस्वीरें मोबाइल कैमरे में लेते रहे। मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ऐश्प्रा डेवलेपर्स, सह प्रायोजक आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड एवं परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स हैं।

इस दौरान भाजपा नेता राकेश त्रिपाठी, शशितेश सिंह, भानु प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, भाष्कर चौधरी, योगेश प्रताप सिंह, नारायण दत्त पाठक, अभिषेक सिंह, दीपक, रजत, गोलू, राजीव ऋषि तिवारी, विजेंद्र, सत्या, बृजेश मणि त्रिपाठी, राहुल, उदय, अनुज, शुभम समेत बड़ी संख्या में समाजसेवियों व युवाओं की टीम शामिल रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike rally showing patriotism from Gorakhpur University
गोरखपुर अमर उजाला मां तुझे प्रणाम बाइक रैली। - फोटो : अमर उजाला।

रैली चलती रही, लोग बनाते रहे वीडियो
विश्वविद्यालय से रैली निकली तो रास्ते में किसी ने बस से तो कोई कार व छत से रैली का वीडियो बना रहा था। कुछ यात्री तो बस की खिड़की से झांककर इस भव्य रैली को रिकॉर्ड करते नजर आए। शास्त्री चौक, छात्रसंघ चौराहे पर राहगीर भी रैली में सवार लोगों के साथ भारत माता और वंदे मातरम् का जयघोष करते नजर आए।

 

विज्ञापन
Bike rally showing patriotism from Gorakhpur University
गोरखपुर अमर उजाला मां तुझे प्रणाम बाइक रैली। - फोटो : अमर उजाला।
ये हैं हमारे सहयोगी संस्थान
स्मार्ट व्हील, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, केआईपीएम इंस्टीट्यूट, दीपशिखा फैंसी क्लाथ शॉप, सावित्री आर्थो केयर, मधुसूदन दास डिग्री कॉलेज, जगमग गोल्ड, गीता होलसेल मार्ट, कुमार नेत्र चिकित्सालय, रवि ट्रेडिंग कंपनी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed