फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bijli cheking news

बकाएदारों के खिलाफ बिजली निगम का मॉर्निंग रेड अभियान , कोचिंग संस्थान में मिला घरेलू कनेक्शन

Thu, 23 Jan 2020 10:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
bijli cheking news
कूड़ाघाट इलाके में स्थित इस संस्थान में चल रहा था घरेलू कनेक्शन।
बिजली निगम इन दिनों बकाएदारों के खिलाफ मॉर्निंग रेड अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बुधवार को प्रथम, तृतीय और चतुर्थ खंडों में चेकिंग अभियान चलाया गया। खंड तृतीय के कूड़ाघाट इलाके में घरेलू कनेक्शन पर दीनदयाल ग्रामीण योजना के तहत कोचिंग संस्थान का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा, उसके छात्रावास में करीब 70 छात्रों के रहने की भी व्यवस्था थी। वहां चेकिंग के दौरान बिजली का लोड करीब 15 किलोवाट पाया गया। संस्थान के जिम्मेदारों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान तीनों खंडों में कुल 277 कनेक्शनों की जांच में 21 उपभोक्ताओं पर मुकदमे दर्ज कराए गए। बिजली निगम खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता नवीन प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने सुबह 7 बजे करीब गोपलापुर, बुद्ध विहार पार्ट ए और तारामंडल में चेकिंग अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


इन इलाकों में कुल 61 कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान 5 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा गलत तरीके से कनेक्शन लेने वाले 9 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जबकि 5 उपभोक्ताओं के घरों में मीटर भी बदले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान 6.45 लाख रुपये की देनदारी के बदले करीब 4 लाख रुपये भी वसूले गए। इस दौरान एसडीओ प्रथम ऐश्वर्य सिंह, जेई प्रमोद यादव के साथ तकनीकी मीटर व निगम के कर्मचारी मौजूद थे। वहीं तृतीय खंड में सुबह 7 बजे से अधिशासी अभियंता वीके चौधरी के नेतृत्व में टीम ने कमान संभाली।

चेकिंग के दौरान कूड़ाघाट इलाके में टीम हैरत में पड़ गई। यहां शिव शक्ति इंफोटेक नाम से कोटिंग सेंटर चलाया जा रहा था। यह सेंटर दीनदयाल ग्रामीण योजना के तहत अनुबंधित है। चेकिंग के दौरान पता चला कि यहां घरेलू कनेक्शन (2 किलोवाट) ही लिया गया है। चेकिंग के दौरान पता चला कि यहां का भार कुल 15 किलोवाट है।

इसपर अधिशासी अभियंता ने तत्काल संचालक अंगद तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर लोड बढ़ाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुल 104 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। 9 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।

इस दौरान उनके साथ एसडीओ मुकेश गुप्ता, नीति मिश्रा, जेई राजेश कुमार, राम जनक सिंह, विजिलेंस के निरीक्षक विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार चतुर्थ खंड में अधिशासी अभियंता मुदित तिवारी के नेतृत्व में टीम चेकिंग के लिए निकली। इस दौरान 112 कनेक्शनों की जांच की गई। 7 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।


बिजली निगम के संविदाकर्मी के घर मिला कटिया कनेक्शन
विद्युत वितरण खंड द्वितीय में मंगलवार को मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया था। इस दौरान बिजली निगम के संविदा कर्मी के आवास पर कटिया कनेक्शन पाया गया। 147 कनेक्शन की जांच में 28 लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। बीते दिनों चैयरमैन ने सभी अधिशासी अभियंताओं से खंडवार मॉर्निंग रेड का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed