फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bihar woman was murdered and her body was thrown in Koni

Gorakhpur News: बिहार की महिला की हत्या कर कोनी में फेंकी गई थी लाश

Fri, 08 Dec 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bihar woman was murdered and her body was thrown in Koni
पांच दिसंबर को मिली थी लाश, सोशल मीडिया से हुई पहचान
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज में हत्या करने के बाद पति ने प्रधान की मदद से शव को लाकर फेंका था
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स इलाके के माड़ापार कोनी फरेन नाला के पास पांच दिसंबर को मिली महिला की लाश की पहचान बिहार के गोपालगंज निवासी आशा (28) के रूप में हुई। पति नागेंद्र सिंह ने हत्या के बाद शव को गांव के प्रधान की मदद से कार से लाकर यहां फेंका था।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया था, जिसे देखकर कुशीनगर के एक शख्स ने जानकारी दी। आशा का मायका कुशीनगर जिले के तरयासुजान के रामपुर बंगरा गांव में है। वह यहां के कमल सिंह की बेटी थी। एम्स पुलिस ने गोपालगंज पुलिस को सूचना दी है। वहां पर दहेज हत्या का केस दर्ज है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पांच दिसंबर को एम्स इलाके के कोनी के पास पुलिस ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। गला कसकर उसकी हत्या की गई थी। पहले ही दिन पुलिस को आशंका थी कि हत्या करने के बाद शव को लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बृहस्पतिवार दोपहर में एक युवक ने पुलिस से संपर्क किया। एम्स पुलिस को उसने बताया कि आशा की फोटो है और उसका मायका व ससुराल भी बता दिया। गोपालगंज पुलिस को एम्स पुलिस ने फोटो भेजा और फिर उसकी पहचान आशा के रूप में होने के बाद मायके से संपर्क कर उन्हें बुलाया गया। गोपालगंज पुलिस भी गोरखपुर आ रही है और पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट लेकर जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।


एक साल पहले ही हुई थी आशा की शादी

आशा की शादी 2 दिसंबर 2022 को नागेन्द्र सिंह उर्फ बंटी सिंह से हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए पति सहित ससुराल वाले आशा को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद चार दिसंबर की रात में माड़ापार फरेन नाला के किनारे शव फेंक दिया था। उधर, बेटी के गायब होने के बाद पिता ने पति सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गोपालगंज जिले के थावे में केस दर्ज कराया था।
ग्राम प्रधान की गाड़ी से फेंका था शव
पुलिस की जांच में सामने आया है कि चार दिसंबर की रात में प्रधान की गाड़ी से शव को लाकर फरेन नाले में फेंकने का प्रयास था हालांकि शव नाले में न जाकर बगल में गिरा था। शव फेंकने वालों में महिला का पति व अन्य लोग शामिल थे।

.........
वर्जन
महिला के शव की पहचान गोपालगंज, बिहार की आशा के रूप में हुई है। गोपालगंज पुलिस ने इस मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। उन्हें जानकारी दे दी गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed