फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   petrol pump case arrest

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर गुंडई करने तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Sat, 26 Aug 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 26 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
petrol pump case arrest
बांसगांव पेट्रोल पंप पर गुंडई करने के आरोप में पकड़े गए युवक।
खजनी (गोरखपुर)। बांसगांव इलाके के सरबसी में स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल का पैसा मांगने पर मैनेजर पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी प्रतितोष यादव और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवनाथपुर निवासी प्रतितोष यादव उर्फ झिनक, रोशन यादव व जयसिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सरबसी गांव में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। वहां पर हत्यारोपी प्रतितोष यादव बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे पेट्रोल भरवाने के लिए गया था। पेट्रोल डलवाने के बाद वह रुपये नहीं दे रहा था। मैनेजर के टोकने पर गाली देते हुए तब मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दोपहर में 12.45 बजे वह अपने आठ-दस साथियों के साथ फिर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। दफ्तर के अंदर बाइक लेकर घुस गया। पिस्टल दिखाने के साथ ही मैनेजर के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या की कोशिश, रंगदारी मांगने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed