फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Big negligence regarding BEd first semester exam in Gorakhpur University

Gorakhpur News: परीक्षा नहीं होने पर सेडिका के विद्यार्थियों ने घेरा कुलपति आवास, घंटों हंगामा

Fri, 17 Feb 2023 12:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Feb 2023 12:10 PM IST
सार

सेंट एंड्रयूज कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अचानक स्थगित करने से छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया है। एमजी कॉलेज से जाकर छात्रों ने प्रधानावार्य के आवास का घेराव किया है।

विज्ञापन
Big negligence regarding BEd first semester exam in Gorakhpur University
हंगामा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मैनेजमेंट कोटे से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की बीएड परीक्षा न लेने से नाराज सेंट एंड्रयूज कॉलेज के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। विभागाध्यक्ष के साथ छात्र-छात्राएं गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के आवास पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद प्राक्टर और अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने जब परीक्षा लिए जाने का आश्वासन दिया तब वे अपने कॉलेज लौटे। उधर, देर शाम मामले की जांच के लिए कुलपति ने एक जांच समिति गठित कर दी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से गोरखपुर विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों की बीएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन सेंट एंड्रयूज कॉलेज के बीएड प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी निर्धारित केंद्र महात्मा गांधी पीजी काॅलेज पहुंचे तो पता चला कि मैनेजमेंट कोटे से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा की विश्वविद्यालय ने अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन


इसके बाद विद्यार्थी सेंट एंड्रयूज कॉलेज पहुंचे और वहां विभागाध्यक्ष डाॅ. रेखा रानी मिश्रा से पूरी बात बताई। छात्रों के करिअर को ध्यान में रखते हुए डॉ. रेखा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और परीक्षा देने की अनुमति दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर को मामले का निस्तारण कराने को कहा। कमिश्नर ने जब कुलपति से संपर्क साधने की कोशिश की तो संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान होकर विद्यार्थी कुलपति आवास पहुंच गए। उनके साथ विभागाध्यक्ष भी पहुंचीं। विद्यार्थियों ने कुलपति आवास को करीब चार घंटे घेरे रखा। मौके पर पहुंचे विश्वविद्यालय के प्राक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह ने छात्रों को पहले समझाकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की। मगर उनके और उग्र होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द परीक्षा कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र शांत हुए और अपने कॉलेज लौट गए।


 

वर्ष 2004 से कॉलेज में मैनेजमेंट कोटे से हो रहा प्रवेश: विभागाध्यक्ष

घेराव के समय विभागाध्यक्ष ने बताया कि 2004 से कॉलेज में मैनेजमेंट कोटे से प्रवेश हो रहा है। पहली बार इस तरह की समस्या सामने आई है कि परीक्षा नहीं कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब-जब कोई दस्तावेज मांगा, उपलब्ध कराया गया। बावजूद इसके विद्यार्थियों को परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली, जो गलत है। परीक्षा पत्र जारी न करते हुए उन्हें परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन की दलील
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अल्पसंख्यक महाविद्यालय में भी प्रवेश के बाद सभी पाठ्यक्रमों की तरह बीएड के विद्यार्थियों के प्रवेश का सत्यापन भी विश्वविद्यालय द्वारा किया जाता है। लेकिन, सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज द्वारा परीक्षा के एक दिन पहले, वह भी रात में बीएड के विद्यार्थियों की प्रवेश फाइल विश्वविद्यालय को भेजी गई। इसके अलावा विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत कक्षा में उपस्थिति भी महाविद्यालय द्वारा सुनिश्चित नहीं कराई गई है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि छात्रों के हितों को संरक्षित करने तथा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया गया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का प्रवेश नियमानुसार लिया गया है, उनकी परीक्षा जल्द कराई जाएगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed