फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Big accident in UP Sant kabir nagar one people died and eight injured in accident

यूपी में भीषण हादसा: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर दूसरे कार में भिड़ी, दो की मौत, नौ घायल

Tue, 15 Jun 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Jun 2021 04:42 PM IST
सार

कांटे चौकी के अंतर्गत डारीडीहा के पास हुआ हादसा।

विज्ञापन
Big accident in UP Sant kabir nagar one people died and eight injured in accident
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन व मौके पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डारीडीहा गांव के पास मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित कार के दूसरी लेन में पहुंच कर दूसरी कार से टकरा जाने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दोनों कार में सवार जज समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एबुंलेंस से जिला अस्ताल भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कांटे प्रतिनिधि के अनुसार, बिहार के पुर्णिया जिले के अमोल थाना क्षेत्र के बेलगछिया निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद कैसर पुत्र जमाल अपनी 35 वर्षीय पत्नी मुनीषा खातून, बेटे 12 वर्षीय रोहिल, 10 वर्षीय सोहिल, आठ वर्षीय मोहम्मद मोहिल, 18 वर्षीय बेटी नूर सुहाना और 30 वर्षीय मोहम्मद वाहिद पुत्र मोहम्मद असफाक के साथ कार से मंगलवार को घर से पानीपत जा रहे थे। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर डारीडीहा गांव के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही दूसरी कार से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार मुनीषा खातून और मोहम्मद वाहिद की मौत हो गई। जबकि उस कार में सवार मोहम्मद कैसर और उनके बेटे जमाल, रोहिल, सोहिल और बेटी नूर सुहाना घायल हो गई। जबकि दूसरी कार में सवार अंबेडकरनगर जिले के महरूबा क्षेत्र के बेनीपुर निवासी 57 वर्षीय जज रामसूरत पांडेय पुत्र स्वर्गीय परशुराम पांडेय और उनकी 55 वर्षीय पत्नी गीता पांडेय, 25 वर्षीय बेटा शुभम पांडेय व 22 वर्षीय गौरव पांडेय घायल हो गए। 

घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कांटे चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हथौडे से कार को तोड़वाकर उसमें फंसे मोहम्मद वाहिद को बाहर निकलवाया। 

कांटे चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि पानीपत जा रहे बिहार के लोगों की कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच कर जज की कार से टकरा गई। जिसमें बिहार के मुनीषा खातून और मोहम्मद वाहिद की मौत हो गई। जबकि उस परिवार के कैसर समेत पांच लोग घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार जज रामसूरत पांडेय, उनकी पत्नी और दो बेटे घायल हुए हैं। 

जज रामसूरत पांडेय की तैनाती बिहार के किशनगंज में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायधीश के पद पर होना बताया गया। सभी नौ घायलों को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना में दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed