फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bharat Mata temple will be renovated by donation money

चंदे से होगा पूर्वांचल के एकलौते भारत माता मंदिर का जीर्णोद्धार, अब तक 35 हजार जमा

Wed, 02 Dec 2020 09:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 02 Dec 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata temple will be renovated by donation money
भारत माता का मंदिर - फोटो : amar ujala

सहारा इस्टेट परिसर स्थित भारत माता मंदिर का जीर्णोद्धार चंदे से मिली धनराशि से कराया जाएगा। सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति ने चंदा वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 35 हजार रुपये जमा हुए हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार पर करीब सात लाख रुपये खर्च होने हैं। यह पूर्वांचल का एकलौता भारत माता का मंदिर है। सहारा कंपनी ने इसी तरह का मंदिर लखनऊ में भी बनवाया है। 

विज्ञापन


सहारा इस्टेट परिसर स्थित भारत माता मंदिर करीब 16 वर्ष पहले बनवाया गया था। अब मंदिर जीर्ण-शीर्ण हालत में है। भारत माता की मूर्ति के ऊपर बनी छतरी लगभग टूट चुकी है। मूर्ति और साथ बने चार शेरों का पेंट उतर गया है । इससे भव्यता व सुंदरता खत्म हो गई है। सहारावासियों ने सहारा कंपनी के अफसरों से भारत माता मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग रखी लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिल सका।

विज्ञापन

अब सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति ने चंदे से धनराशि जुटाकर मंदिर के जीर्णोद्धार का फैसला किया है। इसका इस्टीमेट बनवा लिया गया है। समिति के अध्यक्ष डॉ. एपी त्रिपाठी का कहना है कि चंदे की धनराशि सीधे समिति के बैंक खाते में जमा कराई जा रही है। मंदिर जीर्णोद्धार का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। परिसर में रहने वाले कई लोगों ने जीर्णोद्धार के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। 

परिसर में एक हजार से ज्यादा आवास हैं। छह हजार लोग रहते हैं। हर घर से चंदा मिलेगा तो मंदिर का कायाकाल्प हो जाएगा। मंदिर के आसपास सुंदरीकरण कराया जाएगा। सीमेंट की कुर्सियां बनवाई जाएंगी। जो लोग मंदिर आते हैं, उन्हें सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है। 

सहारा कंपनी के मुख्य अभियंता वीके सिंह ने बताया कि भारत माता मंदिर के जीर्णोद्धार पर कंपनी जल्द ही फैसला लेगी। इस दिशा में बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed