{"_id":"63e62de8530d346c620478ae","slug":"bharat-hospital-in-gorakhpur-completely-sealed-one-operator-absconding-2023-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में भारत हॉस्पिटल पूर्ण रूप से सील, एक संचालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में भारत हॉस्पिटल पूर्ण रूप से सील, एक संचालक फरार
Fri, 10 Feb 2023 05:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:51 PM IST
सार
बीते 4 जनवरी को सत्यम हॉस्पिटल में गर्भवती महिला का गर्भपात करने के दौरान मौत हो गई थी। भटहट के ही मीरा हॉस्पिटल के विरुद्ध एसएसपी से शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसआई शेष कुमार शर्मा विवेचना के लिए मीरा हॉस्पिटल पहुंचे जो बंद मिला था। पहले जहां मीरा हॉस्पिटल संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
भटहट में अस्पताल सील किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिया क्षेत्र के भटहट कस्बे में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन अस्पतालों की जांच की। गुलरिहा पुलिस की सीएमओ को भेजी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर अवैध रूप से संचालित भारत हॉस्पिटल को टीम ने पूर्ण रूप से सील कर दिया। वही पनियरा रोड पर स्थित सागर हॉस्पिटल पर टीम पहुंची तो संचालक अस्पताल में ताला लगाकर पहले ही फरार मिला। जिसके बाद न्यू स्टार हॉस्पिटल पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष दुबे के निर्देश पर एडिशनल सीएमओ अनिल कुमार सिंह ने भटहट पहुंचकर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर भारत हॉस्पिटल को सील कर दिया। हॉस्पिटल के पीछे वार्ड को सील करते समय मकान मालिक ने एडिशनल सीएमओ से कुछ घंटों में अस्पताल का समान बाहर निकालने की मोहल्लत मांगी फिर भी उसे भी सील कर दिया गया। जिसपर देखने दिखाने तक बात पहुंच गई।
विज्ञापन
वही टीम पनियरा रोड स्थित सागर हॉस्पिटल पहुंची तो संचालक पहले ही हॉस्पिटल में ताला लगाकर फरार हो गया। जाते समय न्यू स्टार हॉस्पिटल का टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्र के भटहट में बीते 4 जनवरी को सत्यम हॉस्पिटल में गर्भवती महिला का गर्भपात करने के दौरान मौत हो गई थी। भटहट के ही मीरा हॉस्पिटल के विरुद्ध एसएसपी से शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसआई शेष कुमार शर्मा विवेचना के लिए मीरा हॉस्पिटल पहुंचे जो बंद मिला था। पहले जहां मीरा हॉस्पिटल संचालित हो रहा था।
वहां पहुंचे तो उस जगह एक दूसरा अस्पताल भारत हॉस्पिटल नाम से संचालित होता मिला था। पुलिस की जांच में भारत हॉस्पिटल में तीन महिला मरीज भर्ती मिली थी। बगैर पंजीकृत चिकित्सकों की उपस्थित में दो महिलाओं के बच्चेदानी का ऑपरेशन एवं एक महिला का डिलेवरी कर अप्रशिक्षित स्टाफ द्वारा इलाज करते पाए जाने पर सत्यम हॉस्पिटल जैसी किसी भी अन्य अप्रिय घटना होने से पूर्व गुलरिहा पुलिस ने भारत हॉस्पिटल पर कार्रवाई करने के लिए जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी थी।
साइन बोर्ड और पंजीकरण में हॉस्पिटल के नाम अलग
जांच टीम अस्पतालों की जांच करते हुए बैरियर तिराहे पर एक हॉस्पिटल पहुंचकर हॉस्पिटल का पेपर चेक की, जिसका पंजीकरण स्टार हॉस्पिटल के नाम से और हॉस्पिटल के साइन बोर्ड पर न्यू स्टार हॉस्पिटल नाम अंकित मिला। संचालक को बोर्ड बदलने की हिदायत दी गई।