{"_id":"65a04e40b727787efc07dbe4","slug":"bhajan-kirtan-started-for-the-consecration-of-ram-temple-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-429657-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुरू हुआ भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुरू हुआ भजन-कीर्तन
Fri, 12 Jan 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर के उत्साह को बढ़ाने तथा अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निर्विघ्न संपन्नता के लिए भजन-कीर्तन एवं हनुमान चालीसा के पाठ का वैष्णवी लान पर आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से शुरू होकर कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र वंदन समिति एवं युवा दर्पण ने संयुक्त रूप से किया था। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि देश भर में 45 प्रांत और 11 क्षेत्रों में एक साथ अक्षत वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दौरान विजय खेमका, अमित दत्त, देवीलाल गुप्ता, मनोज गौड़, मुकेश दुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन