{"_id":"5ef359f28ebc3e433c6132b2","slug":"benefits-of-drinking-water-on-an-empty-stomach","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीने के क्या-क्या हैं फायदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीने के क्या-क्या हैं फायदें
Wed, 24 Jun 2020 07:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में पानी की भूमिका अहम होती है। मानव के शरीर में पानी की मात्रा 50-60 प्रतिशत होती है। इसके अलावा पानी शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है। जब आप सुबह उठते हैं तो आपके शरीर को पानी की अधिक जरूरत होती है। इसलिए आपको सुबह उठते ही 2-3 गिलास पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
सुबह खानी पेट पानी पीने के कई फायदे हैं। सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं। जिससे खून साफ हो जाता है। खून साफ हो जाने से त्वचा पर भी चमक आती है।
विज्ञापन
प्रतिरक्षा तंत्र पर भी असर डालता है
पानी पीने से शरीर की इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता और मजबूत हो जाती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ बीके सुमन के मुताबिक, खाली पेट सुबह पानी पीने से सिर दर्द, शरीर दर्द, ह्रदय की बीमारियों, तेज ह्रदय गति, एपिलेप्सी, अत्यधिक मोटापे, अस्थमा, टीबी, किडनी व यूरीन की बीमारियां, वॉमिटिंग, गैस, डायबिटीज, डायरिया, पाइल्स, कब्ज, कैंसर, आंख, नाक, कान और गले की बीमारियां बिल्कुल नहीं होती है।
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी में भी खूब पानी पीएं
गर्भवती महिलाएं अगर सुबह उठकर खाली पेट पानी पीती हैं तो वजन घटता है। सुबह उठकर पानी पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है। इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। सुबह उठकर पानी पीने से गले, मासिक धर्म, आंखों, पेशाब और किडनी संबंधी कई समस्याएं शरीर से दूर रहती हैं।