फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Belipar robbery: Police picked up two suspects

बेलीपार लूटकांड : दो संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

Wed, 27 Dec 2023 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Belipar robbery: Police picked up two suspects
आठ लाख की हुई है लूट, हवाला के धंधेबाजी की भी आशंका, चार टीमें जांच में लगीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महावीर छपरा (गोरखपुर)। बेलीपार थाना क्षेत्र के जीतपुर के पास रविवार शाम आठ लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है। खबर है कि दोनों को खजनी से उठाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस की चार टीमें मामले की जांच के लिए गठित की गई हैं। सभी अलग-अलग बिंदु पर जांच कर रही हैं, ताकि जल्द खुलासा हो सके। पुलिस ने मंगलवार को एक बार फिर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है।
जानकारी के मुताबिक, धस्का गांव के सुजीत के ममेरे भाई जुड़ापुर में रहने वाले जितेंद्र का नया मकान बन रहा है। जितेंद्र के भाई धर्मेंद्र उर्फ बबलू बैंकाक में व्यवसाय करते हैं। उन्होंने किसी परिचित से सिंघड़िया में सुजीत को 12 लाख रुपये दिलवा दिए। रुपये को काले बैग में रखकर वह ममेरे भाई संग घर की तरफ चला।
विज्ञापन

शाम सवा सात बजे उसने नौसढ़ में तीन लाख 47 हजार पांच सौ रुपये एक व्यक्ति को दिया और आठ लाख 52 हजार पांच सौ रुपये लेकर घर जाने लगा। जीतपुर गांव के पास पहुंचे थे कि तभी दो बाइक सवार पांच लोगों ने उन्हें घेरकर रुपये लूट लिए। पुलिस सिंघड़िया, नौसड़, जीतपुर से जुड़ापुर तक कड़ी से कड़ी जोड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुजीत अपने ननिहाल में रहकर ही ममेरे भाई के जरिये हुंडी का काम करता है। इसलिए उसने पुलिस को सूचना देने के बाद कई बार अपना बयान भी बदला।
कोट
पुलिस की अलग-अलग चार टीमें लगी हैं। सीसीटीवी कैमरों और अन्य स्रोतों की मदद से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed