फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Beggar Thakur awakened public awareness among the people

Gorakhpur News: भिखारी ठाकुर ने लोगों में जागृत की जनचेतना

Tue, 19 Dec 2023 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Beggar Thakur awakened public awareness among the people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले कवि, गीतकार व नाटककार भिखारी ठाकुर बहुआयामी प्रतिभा के धनी रहे। प्रसिद्ध लोक नाट्य शैली ''''विदेशिया'''' के जनक भिखारी ठाकुर ने लोगों में जनचेतना जागृत की।
ये बातें ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन की ओर से गंगानगर में आयोजित पद्मश्री भिखारी ठाकुर की जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि विनय कुमार शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर ने सामाजिक समस्याओं और मुद्दों पर बोल-चाल की भाषा में गीतों की रचना की। भिखारी ठाकुर पर वरिष्ठ लेखक संजीव ने एक उपन्यास ''''सूत्रधार'''' की रचना भी की है। महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने उन्हें ''''भोजपुरी का शेक्सपीयर'''' कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला संरक्षक नकछेद नंद ने कहा कि भिखारी ठाकुर ने प्रचलित नाटकों से अलग स्वयं नाटक लिखे, जिसे वे ‘नाच’ या ‘तमाशा’ कहते थे, जिनमें समाज के तलछट के लोगों के सुख-दुख, आशा-आकांक्षा का चित्रण होता था। कार्यक्रम को श्रीभागवत नंद, गब्बर शर्मा, राजेश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन आरडी नंद व धन्यवाद ज्ञापित बचऊ नंद ने किया।
इस अवसर पर बैजनाथ शर्मा, साधुसरन शर्मा, रामकरन नंद, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, रामाश्रय शर्मा, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed