{"_id":"64fc24ed49599826e308e7ce","slug":"before-madan-mohan-malviya-engineering-college-became-a-university-principal-was-prof-saini-2023-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MMMUT: यूनिवर्सिटी बनने से पहले प्रिंसिपल थे प्रो. सैनी, बोले- शैक्षणिक वातावरण को ऊंचाइयों पर ले जाना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MMMUT: यूनिवर्सिटी बनने से पहले प्रिंसिपल थे प्रो. सैनी, बोले- शैक्षणिक वातावरण को ऊंचाइयों पर ले जाना लक्ष्य
Sat, 09 Sep 2023 01:25 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:25 PM IST
सार
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय का कार्यकाल 27 जुलाई तक था। इससे पहले 17 मई 2023 को उन्हें एकेटीयू का कुलपति नियुक्त कर दिया गया। राजभवन से जारी नियुक्ति आदेश के साथ उन्हें एमएमएमयूटी के नए कुलपति की नियुक्ति तक प्रभारी कुलपति की भी जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
प्रो. जेपी सैनी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधि को ऊंचाई पर ले जाकर नई पहचान दिलाने का प्रयास होगा। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये बातें एमएमएमयूटी के नवनियुक्त कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहीं। उन्होंने कहा कि वह एमएमएमयूटी व यहां के लोगों से भलीभांति परिचित हैं। सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। वे एमएमएमयूटी के चौथे कुलपति होंगे। वर्तमान में वे नई दिल्ली स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति के साथ एनएसयूटी, नई दिल्ली के संस्थापक कुलपति भी हैं।
विज्ञापन
प्रो. सैनी जनवरी 2010 से दिसंबर 2013 तक मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य भी रहे हैं। इस दौरान उनके पास एमकेआर इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, आजमगढ़ के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार भी था। उन्होंने 1987 में केएनआईटी सुल्तानपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक, 1996 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमटेक, 2001 में केएनआईटी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जालसाजी: मेहमान बनकर आया और शेयर का झांसा देकर 47 लाख ठग लिए, केस दर्ज
वे जुलाई 2017 से सितंबर 2018 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के निदेशक रहे हैं। इसके पूर्व डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड, कानपुर के दो बार निदेशक रह चुके हैं। उनके पास शिक्षण, शोध, एवं अकादमिक प्रशासन में 31 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित किए हैं और कई पीएचडी शोध प्रबंधों का पर्यवेक्षण किया है। वे विभिन्न प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं के समीक्षक भी रहे हैं।
25 सितंबर तक है कुलपति का कार्यकाल
प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली का दीक्षांत समारोह 15 सितंबर को प्रस्तावित है। अभी वे दीक्षांत समारोह की तैयारी में जुटे हैं। उनका अभी 25 सितंबर तक कार्यकाल है। एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह 19 सितंबर को होना है। राजभवन से दीक्षांत समारोह की तिथि निर्धारित होने पर उसकी तैयारी चल रही है। संभावना जताया जा रही है प्रभारी कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के नेतृत्व में ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा।
प्रो. जेपी पांडेय के एकेटीयू का कुलपति बनने के बाद था अतिरिक्त प्रभार
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय का कार्यकाल 27 जुलाई तक था। इससे पहले 17 मई 2023 को उन्हें एकेटीयू का कुलपति नियुक्त कर दिया गया। राजभवन से जारी नियुक्ति आदेश के साथ उन्हें एमएमएमयूटी के नए कुुलपति की नियुक्ति तक प्रभारी कुलपति की भी जिम्मेदारी दी गई थी।
प्रो. जेपी पांडेय के एकेटीयू का कुलपति बनने के बाद था अतिरिक्त प्रभार
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय का कार्यकाल 27 जुलाई तक था। इससे पहले 17 मई 2023 को उन्हें एकेटीयू का कुलपति नियुक्त कर दिया गया। राजभवन से जारी नियुक्ति आदेश के साथ उन्हें एमएमएमयूटी के नए कुुलपति की नियुक्ति तक प्रभारी कुलपति की भी जिम्मेदारी दी गई थी।