फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bees attacked Khorabar police station in Gorakhpur. Four complainants were injured

Gorakhpur News: खोराबार थाने में मधुमक्खियों का हमला, मच गई भगदड़- चार फरियादी घायल

Tue, 08 Apr 2025 03:48 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 03:48 PM IST
सार

खोराबार थाने पर थाना प्रभारी और अन्य दरोगा फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। इसी समय अचानक एक पेड़ पर मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया। थाने परिसर में लोग दौड़ने भागने लगे। फरियाद लेकर पहुंची क्षेत्र की उदासी देवी (60) मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते समय जमीन पर गिरकर घायल हो गईं।

विज्ञापन
Bees attacked Khorabar police station in Gorakhpur. Four complainants were injured
खोराबार थाना और थाने के अंदर मृत पड़ी मधुमक्खी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाने परिसर में सोमवार सुबह 11 बजे अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। थाने परिसर से लोग बाहर भाग गए। वहां थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया। इसमें अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचे चार फरियादियों को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया।

विज्ञापन


उन्हें पुलिस ने पीएचसी खोराबार पहुंचाया। इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाने पर थाना प्रभारी और अन्य दरोगा फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। इसी समय अचानक एक पेड़ पर मधुमक्खियों का झुंड हमलावर हो गया।
विज्ञापन


थाने परिसर में लोग दौड़ने भागने लगे। फरियाद लेकर पहुंची क्षेत्र की उदासी देवी (60) मधुमक्खियों से बचने के लिए भागते समय जमीन पर गिरकर घायल हो गईं। इस दौरान उनके शरीर में मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। पुलिस की मदद से परिजन उन्हें पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां दो घंटे तक उनका इलाज चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह थाना क्षेत्र के सिक्टौर निवासी कमलेश (35) अपने साथ शालू (10) और बिट्टू (12) को लेकर थाने पर फरियाद लेकर पहुंचा था। बच्चों के साथ ही कमलेश भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गया। कमलेश ने बताया कि अपनी समस्या लेकर आया था, अभी कुछ बताता इससे पहले ही मधुमक्खियां हमला कर दी और अस्पताल पहुंच गया।


पुलिस के मुताबिक, थाने में कई पेड़ लगे हुए हैं। एक पेड़ पर मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बनाया है। ऐसा कभी पहले नहीं हुआ। पहली बार मधुमक्खियां हमलावर हुई हैं। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल था, इसके बाद शांत हो गया। सीओ योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किन्हीं कारणों से मधुमक्खियां हमलावर हुई थीं, थोड़ी ही देर में वे शांत भी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed