फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   B.Ed entrance exam was conducted at 67 centres in the district and Assistant Professor recruitment exam was conducted at 23 centres in the city.

Gorakhpur News: बीएड प्रवेश और सहायक भर्ती परीक्षा आज, तैयारियां पूरी

Sun, 31 May 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam was conducted at 67 centres in the district and Assistant Professor recruitment exam was conducted at 23 centres in the city.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को जनपद के कुल 90 केंद्रों पर होगा। इसे लेकर शनिवार को तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन




सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा शहर के 23 केंद्रों पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें करीब 10,519 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी बनाए गए गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो. विमलेश मिश्र ने बताया कि परीक्षा जनपद के 67 केंद्रों पर दो पालियों क्रमश: सुबह नौ से 12 व दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। इसके लिए कुल 32,546 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। डीडीयू में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमे 10 मुख्य परिसर और दो महाराणा प्रताप परिसर में हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से भी तीन सदस्यीय टीम डॉ. अचला पांडेय के नेतृत्व में आई है।
विज्ञापन



पारदर्शिता के किए गए पुख्ता इंतजाम
दोनों परीक्षाओं के महत्व को देखते हुए कई स्तरों पर प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, बिजली के इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। शुचिता और पारदर्शिता के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम से ही पहुंचने लगे अभ्यर्थी
समय से अपने केंद्रों पर पहुंच सकें, इसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शनिवार की शाम से ही गोरखपुर पहुंचने लगे हैं। सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा शहर के केंद्रों पर होगी। इसे देखते हुए परीक्षार्थियों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन के आसपास ठहरे हुए हैं। बीएड प्रवेश के लिए ज्यादातर केंद्र शहर के बाहरी हिस्सों और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए हैं। इसे देखते हुए अभ्यर्थी केंद्र के नजदीकी स्थानों पर शाम से ही पहुंचने लगे थे।


अभाविप लगाएगा हेल्प डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की डीडीयू इकाई की ओर से बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थी सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा। सहायता केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैग सुरक्षित रखने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था व परीक्षा केंद्रों से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed