Gorakhpur News: एफआईआर हो या फिर आम राय, सबमें फिसड्डी है महिला थाना
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि पब्लिक के फीडबैक से पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार देखने को मिला है। अब हर थाने जो रैंक में पिछड़ रहे थे, उनके भी अब अच्छे नंबर आ रहे हैं। टॉप पांच थाने के प्रभारियों को प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। खराब वालों की समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
आम लोगों की राय में जिले का महिला थाना सबसे फिसड्डी है। इस बार दो अलग-अलग परिप्रेक्ष्य में सूची तैयार की गई। दोनों में महिला थाना का नाम शामिल है। दरअसल, पुलिस की कार्यप्रणाली जानने के लिए पब्लिक अप्रुवल रेटिंग सिस्टम (पीएआर सिस्टम) से प्रत्येक माह पब्लिक का फीडबैक लिया जा रहा है। एडीजी जोन ने पीएआर सिस्टम के जरिए नवंबर में मिले पब्लिक फीडबैक के आधार पर टॉप 10 थानों व बॉटम 10 की सूची जारी की है।
जानकारी के मुताबिक, एडीजी ने पीएआर सिस्टम के जरिए दो लिस्ट जारी की है। इसमे एक लिस्ट दो परिप्रेक्ष्य आईजीआरएस और एफआईआर के आधार पर तैयार की गई है। एडीजी ने बताया कि ये दोनों बिंदु जनता से सीधे जुड़े रहते हैं, इसलिए इसकी एक लिस्ट अलग से तैयार की गई है।
वहीं, दूसरी लिस्ट पांच बिंदुओं आईजीआरएस, एफआईआर, सोशल मीडिया, अदर डिजिटल प्लेटफॉर्मस, पासपोर्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के अंतर्गत अक्तूबर में जिले के टॉप फाइव और बॉटम 5 थाने की लिस्ट जारी की गई है। इस तरह दोनों लिस्ट मिलाकर टॉप में 10 और बॉटम में आए 10 थानों के नाम जारी किए गए हैं।
पांच बिंदुओं में टॉप और बॉटम की लिस्ट
टॉप 5 थाने रैंक
बेलघाट 1
कोतवाली 2
झगहा 3
कैंपियरगंज 4
उरुवा बजार 5
बॉटम 5 थाने रैंक
गगहा 28
महिला थाना 27
तिवारीपुर 26
चिलुआताल 25
बेलीपार 24
दो बिंदु आईजीआरएस और एफआईआर पर टॉप और बॉटम थाने
टॉप 5 थाने रैंक
कोतवाली 1
गोला 2
शाहपुर 3
बड़हलगंज 4
गुलरिहा 5
बॉटम 5 थाने रैंक
कैंट 28
महिला थाना 27
खजनी 26
तिवारीपुर 25
पीपीगंज 24
नहीं होती कार्रवाई
एडीजी ने यह भी आदेश दिया था कि लगातार तीन बार बॉटम-5 में रहने वाले थानों के थानेदारों पर कार्रवाई होगी। लेकिन, ऐसा हो नहीं पाता है। कई बार इसके पहले ही थानेदार बदल जाते हैं और दूसरे थाने पर चले जाते हैं। हालांकि, एडीजी के मुताबिक, इसकी मॉनीटरिंग कर लापरवाह पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
थानेदारों को मिलेगा प्रशस्तिपत्र
प्रत्येक माह टॉप 5 में जगह बनाने वाले थानेदारों को प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। जो थाने पब्लिक की नजर में अच्छे पाए गए है और लगातार तीन माह टॉप 5 में रहे हैं। ऐसे थानों के प्रभारियों को जिले की मासिक क्राइम मीटिंग में प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि पब्लिक के फीडबैक से पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार देखने को मिला है। अब हर थाने जो रैंक में पिछड़ रहे थे, उनके भी अब अच्छे नंबर आ रहे हैं। टॉप पांच थाने के प्रभारियों को प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। खराब वालों की समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी।