फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Be careful if you buy an old bike cheaply...otherwise you can go to jail

Gorakhpur News: सस्ते में पुरानी बाइक खरीदें तो सतर्क रहें...वरना जा सकते हैं जेल

Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Be careful if you buy an old bike cheaply...otherwise you can go to jail
गोरखपुर। पुरानी बाइक खरीद रहे हैं तो सजग हो जाएं। सस्ते के चक्कर में जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। बाइक चोरों ने गाड़ी बेचने का नया पैंतरा अपनाया है। वे बाइक चोरी करने के बाद उसे पुलिस की नीलामी में लेने का दावा कर बेच दे रहे हैं। बाइक नीलामी की होती है तो पैसे लेने के बाद एक महीने तक कागजात उपलब्ध होने की बात कहकर झांसे में ले लेते हैं। उधर, चोरी की बाइक की तलाश करते हुए पुलिस की गिरफ्त में आप आ जाएंगे। इस तरह के मामले पिछले दिनों सामने आए हैं। बाइक चोरों ने ही पूछताछ में इस तरह के खेल करने का खुलासा किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, इस समय चोरी के वाहनों को बेचने के लिए बदमाशों ने नया तरीका अख्तियार कर लिया है। वह चोरी की बाइक को पुलिस की नीलामी की बताते हैं। फिर बाइक काे 15 से 20 हजार रुपये में बेच देते हैं। महंगे बाइक को सस्ते में पाकर कोई भी लालच में आ जाता है और आसानी से वह चोरी की बाइक को खपा देते हैं। बीते दिनों सिकरीगंज पुलिस चोरी की 13 बाइक को बरामद किया था। आरोपी खजनी के उनवल बाजार निवासी रमेश मौर्य ने पुलिस को बताया था कि वह बाइक को कुआनो नदी के किनारे छिपाकर रखता है, फिर लोगों को बताता था कि बाइक पुलिस की नीलामी की है। सस्ते दाम पर बाइक पाने की चाहत में लोग खरीद भी लेते थे। पकड़े जाने से एक दिन पहले उसने इसी तरह बाइक को बेचा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उसकी गलती नहीं पाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने बाइक बरामद कर उसे छोड़ा था। इस तरह से कई और अन्य लोगों को उसने बाइक बेची है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed