{"_id":"653c13b1e266248a750abf14","slug":"bba-will-now-be-a-four-year-course-in-mmmut-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-350083-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में अब बीबीए का होगा चार वर्षीय पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में अब बीबीए का होगा चार वर्षीय पाठ्यक्रम
Sat, 28 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान सत्र से ही लागू करने की तैयारी में जुटा विश्वविद्यालय
शैक्षणित सत्र 2023-24 से छात्रों के लिए उपलब्ध रहेगा नया प्रोग्राम
विद्या परिषद व प्रबंध बोर्ड से पाठ्यक्रम को अनुमोदन कराने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) बीबीए का चार वर्षीय पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसको वर्तमान सत्र 2023-24 से ही लागू किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अनुमोदन के लिए शनिवार को होने वाली विद्या परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा हाल ही में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम को लेकर प्रस्तावित ढांचे के अनुरूप बीबीए में चार वर्षीय पाठ्यक्रम को लागू किया जा रहा है। एमएमएमयूटी ने इसी सत्र से इसको धरातल पर उतारने की तैयारी कर लिया है। इस पाठ्यक्रम में व्यावहारिक अनुभव पर फोकस किया गया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में से एक इसका व्यावहारिक अनुभव पर ध्यान केंद्रित करना होगा। छात्रों को अपनी शिक्षा के अभिन्न घटकों के रूप में इंटर्नशिप और रिसर्च प्रोजेक्ट में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस प्रोग्राम में मेजर, माइनर, को-करिकुलर तथा वोकेशनल कोर्सेज शामिल होंगे जो छात्रों को संपूर्ण शिक्षा और आवश्यक कौशल प्रदान करेंगे।
-- -- -
पढ़ाई बीच में छूटी तो भी मिलेगा लाभ
इस नए पाठ्यक्रम के लागू होने से छात्रों को लाभ मिलेगा। अगर किसी परिस्थिति में उनकी पढ़ाई बीच में छूट जाती है तो उनको परेशान नहीं होना पड़ेगा। निर्धारित समय के बाद वह पुन: अपनी आगे की पढ़ाई प्रारंभ कर सकते हैं। इसके साथ छात्रों को पहले वर्ष के बाद सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष के बाद डिप्लोमा, तीसरे वर्ष के बाद बीबीए की डिग्री और चार साल के बाद शोध के साथ होनर्स की डिग्री हासिल करने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
-- -
रोजगार क्षमता बढ़ाने पर होगा जोर
चार-वर्षीय बीबीए कार्यक्रम शैक्षणिक लचीलापन प्रदान करेगा, जिससे विद्यार्थी बहु-विषयक पाठ्यक्रमों को समझे तथा पढ़े। प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए इस पाठ्यक्रम में कौशल विकास पर जोर दिया जाएगा। बीबीए के बाद ही छात्रों को प्लेसमेंट दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
-- --
कोट....
वर्तमान शैक्षणिक सत्र से ही बीबीए का चार वर्षीय पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी है। उसके अनुमोदन के लिए विद्या परिषद में रखा जाएगा। इस पाठ्यक्रम में छात्रों की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा गया है।
-प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी