{"_id":"60261eca0acef47c16238d24","slug":"bata-company-registered-fir-against-golghar-shop-manager-for-93-5-rupees-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूते, चप्पलों का बार कोड बदलकर 93.5 लाख रुपये की जालसाजी, बाटा कंपनी के अधिकारी ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूते, चप्पलों का बार कोड बदलकर 93.5 लाख रुपये की जालसाजी, बाटा कंपनी के अधिकारी ने दर्ज कराया केस
Fri, 12 Feb 2021 11:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाटा कंपनी के गोरखपुर के गोलघर शोरूम में बार कोड बदलकर 93.5 लाख रुपये के जूता, चप्पल के गबन का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने शोरूम प्रबंधक विजयभान सिंह के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, आरोपी से पुलिस ने संपर्क करने की कोशिश की तो वह ना तो घर पर मिले और ना ही उनका मोबाइल नंबर मिल रहा है।
विज्ञापन
बाटा कंपनी के अधिकारी जयंत सिंह सेंगर ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गोलघर शोरूम के प्रबंधक रामाधर पंडित को हटाकर 30 जून 2018 को विजयभान सिंह की नियुक्ति की गई थी। तब एक करार भी हुआ था कि शोरूम में आने वाले कंपनी के सभी सामान के लिए वह जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
कंपनी की जांच में पता चला है कि विजयभान ने कंपनी के बार कोड को बदलकर गलत मूल्य के बार कोड का इस्तेमाल किया। सामान्य चप्पल पर भी अधिक मूल्य वाले बार कोड मिले। इतना ही नहीं, स्टाक रूम में काफी खाली डिब्बे भी मिले थे। इससे यह लग रहा है कि वहां से जूता, चप्पल की चोरी कर बाहर गलत तरीके से बेचा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में विजयभान सिंह का पक्ष नहीं मिल सका है। उनका पक्ष मिलते ही उसे प्रकाशित किया जाएगा।