फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basti Triple murder case revealed within 24 hours three accused arrested by police

बस्ती: 24 घंटे के अंदर तिहरे हत्याकांड का खुलासा, खुन्नस में की गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 10 Jan 2021 09:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 10 Jan 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Basti Triple murder case revealed within 24 hours three accused arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

बस्ती जिले में फोरलेन पर छावनी थानान्तर्गत आलू व्यापारी समेत तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आईजी अनिल कुमार राय ने प्रेसवार्ता में बताया कि साथ चलने वाले तीन ट्रक वालों की आपसी खुन्नस और आलू व्यापारी से साढ़े छह लाख रुपये लूटने के लिए तीनों की हत्या की गई थी। 

विज्ञापन


आईजी ने 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया है। एसपी हेमराज मीणा के साथ पुलिस प्रेक्षागृह में पत्रकार वार्ता के दौरान आईजी के साथ एसपी हेमराज मीणा भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि अभियुक्तों को रविवार को दोपहर दोबारा ट्रक लेकर बिहार जाते समय करीब साढ़े तीन बजे छावनी के कवलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनमें उन्नाव जनपद के अजीत सिंह उर्फ कल्लू (निवासी इन्दे मऊ थाना बीघापुर), अरूण कुमार यादव उर्फ गोलू (निवासी गोसीखेड़ा थाना बारासगवर) और शील कुमार मौर्या उर्फ शीलू (निवासी भानीपुर थाना सैनी जनपद कौशाम्बी) शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलू यादव ने कबूल किया कि उसे राजकुमार से खुन्नस थी। इसके साथ ही उसकी केबिन में बैठे आलू कारोबारी के पास रखी साढ़े छह लाख रुपये की रकम को लूटने की भी योजना थी, जिसे तीनों ने मिलकर अंजाम दिया है। 

उसने बताया कि तीनों की हत्या के बाद ट्रक व रुपये लेकर वे रुपये उन्नाव चले गए। साढ़े छह लाख रुपये उसने अपने भाई मनीष को दे दिए हैं। आइजी ने बताया कि रकम बरामद करने के लिए टीम रवाना हो गई है।

मालूम हो कि शनिवार की सुबह पचवस गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ युवकों ने झाड़ियों के पास एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त खलासी सोनू मौर्या पुत्र राम अवतार, निवासी मीरपुर भरौचा, थाना असीबन जिला उन्नाव के रूप में हुई थी। उसके पास से मिले कागजात से पता चला थी कि वह एक ट्रक के खलासी हैं।

कागजात से ट्रक के मालिक मनोज कुमार का मोबाइल नंबर मिला था। उनसे बात हुई तो मनोज ने जीपीएस से ट्रक का लोकेशन निकालकर पुलिस को बताया। बताए गए लोकेशन छावनी थाना क्षेत्र के गोडसड़ा के ढाबे के पास पुलिस पहुंची तो वहां ट्रक खड़ा मिला था। ट्रक में चालक राजकुमार व आलू कारोबारी असलम का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। इस मामले का 24 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed