फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basti Teacher Alok shukla selected in International Science Festival

बस्ती: अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में चयनित हुए शिक्षक आलोक, दिखाएंगे हस्तकला का हुनर

Fri, 10 Dec 2021 01:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Dec 2021 01:08 AM IST
सार

सातवें अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में यूपी से आलोक शुक्ला का चयन हुआ है। आलोक गोवा में हस्तकला का हुनर दिखाएंगे। कोविड-19 के दौरान जब विद्यालय बंद रहे तब आलोक ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के करीब 200 शिक्षकों को लोक कलाओं पर जागरूक कर प्रशिक्षण दिया था।

विज्ञापन
Basti Teacher Alok shukla selected in International Science Festival
शिक्षक आलोक शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हस्तशिल्प में महारत हासिल कर चुके गौर ब्लॉक के हस्तकला एवं शिल्प शिक्षक आलोक शुक्ल ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गोवा की राजधानी पणजी में केंद्र सरकार की ओर से आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में यूपी से आलोक का चयन हुआ है। वह दस दिसंबर से 13 दिसंबर तक अपने हस्तशिल्पों का हुनर दिखाएंगे।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में तीन बार पुरस्कृत हो चुके आलोक अपनी कला के लिए विख्यात हैं। वर्ष 2016 से कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए नए तौर तरीके अपना रहे हैं। पहले उन्होंने लुप्तप्राय विधा क्रोशिये से बनवाई गई रेशम के धागे की राखियां व पीपल के पत्ते पर अखबार से तैयार की गई भगवान गणेश की मूर्ति, पारंपरिक मिट्टी से तैयार शिल्पों के साथ विद्युतीय कचरे से निर्मित लैंप चर्चा व आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बिहार राज्य के मधुबनी लोक कला, महाराष्ट्र की लोक कला वर्ली व राजस्थान की लोक कला टेराकोटा पर आधारित पेन स्टैंड भी तैयार कर अपनी हस्तकला का लोहा मनवाया है। कोविड-19 के दौरान जब विद्यालय बंद रहे तब आलोक ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के करीब 200 शिक्षकों को लोक कलाओं पर जागरूक कर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रकार की शिक्षण से बच्चों में रुचिपूर्ण पठन-पाठन व आत्मनिर्भर माहौल बनाने में सहायता मिलेगी। साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों के गौरवशाली इतिहास, कला व संस्कृति को भी रोचक उपयोगी तरीके से समझाया जा सकेगा। इनके इस हुनर को जिले के डीएम सहित प्रदेश के उच्च अधिकारियों ने खूब प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत किया। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में आलोक का हस्तशिल्प ‘कचरे से कृति व रद्दी से समृद्धि’ शीषर्क से प्रदर्शित किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed