{"_id":"601e0e9afff9805947454c14","slug":"basic-education-minister-doctor-satish-chandra-dwivedi-to-honor-corona-warriors-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज सम्मानित होंगे कोरोना वारियर्स, यूपी के बेसिक शिक्षामंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सम्मानित होंगे कोरोना वारियर्स, यूपी के बेसिक शिक्षामंत्री करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
Sat, 06 Feb 2021 09:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 06 Feb 2021 09:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी के बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी।(फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम की कड़ी में शनिवार यानी आज कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों की खूब मदद की। खाना, कपड़ा और राशन पहुंचाने की मुहिम छेड़ी। टेलीमेडिसिन से इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। निशुल्क दवा, सैनिटाइजर व मास्क का वितरण कराया। ऑनलाइन एजूकेशन से विद्यार्थियों की मदद की है।
मां तुझे प्रणाम की मुहिम के तहत आज शाम पांच बजे पार्क रोड स्थित होटल पार्क स्ट्रीट में कोराना वारियर्स सम्मान-2021 और काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि यूपी के बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी करेंगे। वही कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगे। उनके गोरखपुर आने का कार्यक्रम आ गया है। कार्यक्रम में मशहूर कवि सुदीप भोला और प्रियांशु गजेंद्र काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन आरजे अनुराग सुमन करेंगे।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम की मुहिम के तहत आज शाम पांच बजे पार्क रोड स्थित होटल पार्क स्ट्रीट में कोराना वारियर्स सम्मान-2021 और काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि यूपी के बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी करेंगे। वही कोरोना वारियर्स को सम्मानित करेंगे। उनके गोरखपुर आने का कार्यक्रम आ गया है। कार्यक्रम में मशहूर कवि सुदीप भोला और प्रियांशु गजेंद्र काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम का संचालन आरजे अनुराग सुमन करेंगे।
विज्ञापन
इन कोरोना वारियर्स का होगा सम्मान
- चंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड
- नवीन के अग्रवाल, प्रबंध निदेशक क्रेजी स्नैक्स
- डॉ. सीमा शाही, निदेशक शाही ग्लोबल हॉस्पिटल
- डॉ. मुकेश अग्रवाल, निदेशक रामज्ञान न्यूरो स्पाइन एंड मेडिकेयर क्लीनिक
- डॉ. अखिलेश पटेल, निदेशक अभिज्ञा हार्ट केयर एंड सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड
- डॉ. राजीव गुलाटी, निदेशक आर्थोडोंटिक एंड डेंटल क्लीनिक
- डॉ. बीबी त्रिपाठी, सावित्री आर्थो केयर
- शशिकांत राय और सुरेंद्र चौधरी, गुरुकुल पाठशाला
- मोहम्मद ताहिर, निदेशक शिवा हॉस्पिटल
- शिवाजी शुक्ला, अध्यक्ष डीसीएफ संतकबीरनगर
- दुर्गा प्रसाद राय, सदस्य राष्ट्रीय परिषद भाजपा व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष
मुख्य प्रायोजक
हरिप्रसाद गोपी कृष्ण सराफ, गैलेंट इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, आरके लक्ष्मी जनरल सेल्स लिमिटेड और शाही ग्लोबल हॉस्पिटल।
सह प्रायोजक
पीसी ज्वेलर, आर्कवीन प्राइवेट लिमिटेड और साहू सिविंग मशीन कंपनी।