फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Basic education department of migrant laborers will provide employment in gorakhpur

lockdown 4.0: प्रवासी मजदूरों को बेसिक शिक्षा विभाग भी देगा रोजगार, जानें कैसे

Sat, 23 May 2020 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 May 2020 04:55 PM IST
सार

  • कंपोजिट ग्रांट के मद में 10 करोड़ की धनराशि परिषदीय विद्यालयों में भेजी गई
  • जून तक विद्यालय की मरम्मत, रंगाई-पुताई, फर्नीचर की मरम्मत आदि कामों को पूरा कराने का निर्देश

विज्ञापन
Basic education department of migrant laborers will provide employment in gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भी रोजगार दिया जाएगा। इसकी कार्ययोजना विभाग ने तैयार करते हुए जिले के तीन हजार परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट के रूप में 10, 3462500 की धनराशि भेजी है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को 30 जून तक विद्यालयों में काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


विभाग का मानना है कि बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। विद्यालयों में रंगाई-पुताई के साथ फर्श और फर्नीचर की मरम्मत सरीखे काम किए जाने हैं।
विज्ञापन


ऐसे में प्रवासी मजदूरों से काम लेकर उन्हें उनके क्षेत्र में ही रोजगार दिलाने की शासन की मंशा को पूरा किया जा सकता है। ऐसे में सुरक्षात्मक उपायों को अपनाते हुए काम को कराया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कंपोजिट ग्रांट

परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प और जरूरी संसाधनों के लिए शासन की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को छात्र संख्या के आधार पर धनराशि आवंटित की जाती है। इसके अंतर्गत उपकरणों की मरम्मत, दरी खरीद, ब्लैक बोर्ड मरम्मत, ग्रीन बोर्ड, आदमकद शीशा, कर्मचारियों के फोटोयुक्त विवरण, चॉक-डस्टर, परीक्षा स्टेशनरी, विद्युत व पेयजल, विज्ञान-गणित किट, प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल सामग्री, शिक्षण-अधिगम सामग्री, इंटरनेट व अन्य छात्रहित कामों पर खर्च कर सकेंगे।

छात्र संख्या           आवंटित धनराशि
1 से 15       -          12500
16 से 100    -          25000
101 से 250  -          50000
251 से 1000 -         75000

10 प्रतिशत खर्च स्वच्छता पर होगा

स्कूल कंपोजिट ग्रांट में से 10 प्रतिशत स्कूल स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत शौचालयों व मूत्रालयों के नियमित रखरखाव, कक्षा कक्षों में कचरा पात्र रखने व पानी की टंकियों की साफ-सफाई पर खर्च किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को सुविधा मिल सकेगी।

बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों को कंपोजिट ग्रांट के रूप में धनराशि प्रेषित कर दी गई है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को शासन की मंशा के मुताबिक प्रवासी मजदूरों से रंगाई-पुताई, विद्यालय और फर्नीचर की मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए रोजगार मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। जून तक काम को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed