{"_id":"69e29c945280c539a00cee75","slug":"barricading-begins-near-the-station-on-the-nakaha-nautanwan-railway-line-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1293117-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर साइकिल खड़ा करने वाला गिरफ्तार, बाइक सवार की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे ट्रैक पर साइकिल खड़ा करने वाला गिरफ्तार, बाइक सवार की तलाश
Sat, 18 Apr 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-नौतनवा रेल मार्ग पर पचपेड़वा के पास रेलवे ट्रैक पर साइकिल खड़ा करने वाले को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महुआतर रेलवे पुल के नीचे रेल ट्रैक पर ट्रेन आता देख बाइक छोड़कर भागने वालों का तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए गोरखपुर-नौतनवा रेल मार्ग पर प्रमुख स्टेशनों के पास रेल लाइन के किनारे बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को रेलवे कर्मचारियों ने महुआतर रेलवे पुल के नीचे तथा आसपास आने-जाने वाले सभी छोटे-छोटे अनधिकृत रास्तों पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया। देर शाम कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई और रेल कर्मियों ने रेल लाइन पार करने वाले स्थानीय लोगों को भी समझाया और उनसे रेलवे नियमों का पालन करने की अपील की।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे पचपेड़वा के पास नकहा स्टेशन से इंटरसिटी ट्रेन मानीराम की ओर जा रही थी। ट्रेन को आता देख एक साइकिल सवार अपनी साइकिल ट्रैक पर छोड़कर भाग निकला। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इस दौरान ट्रेन करीब 15 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। आरपीएफ ने साइकिल सवार बरगदवां निवासी अमित चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि बगल में एक गड्ढे में मछली देखने के लिए रेलवे ट्रैक पर साइकिल खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
वहीं, दोपहर करीब 1:40 बजे महुआतर रेलवे पुल के नीचे बाइक पर सवार दो युवक ट्रेन की पटरी पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच गोमती नगर ट्रेन गोरखपुर से पीपीगंज की ओर जा रही थी। अचानक बाइक पटरी में फंस गई। ट्रेन को आता देख दोनों युवक कूदकर भाग गए और बाइक छोड़कर फरार हो गए। लोको पायलट ने ब्रेक लगाई और ट्रेन करीब 20 मिनट तक पटरी पर खड़ी रही।
नकहा आरपीएफ इंस्पेक्टर अमरनाथ ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर साइकिल खड़ा करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, महुआतर रेलवे पुल के पास रेल लाइन पर बाइक छोड़कर जाने वालों के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।