फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki doctor committed fraud of Rs 65 lakh in the name of giving shares in the hospital

Gorakhpur News: बाराबंकी के डॉक्टर ने हॉस्पिटल में शेयर देने के नाम पर की 65 लाख की जालसाजी

Thu, 12 Oct 2023 05:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

बाराबंकी के डॉक्टर ने हॉस्पिटल में शेयर और जमीन के नाम पर 60 लाख रुपये की जालसाजी कर ली। आरोप है कि गोला में जमीन बेचने के दौरान मुलाकात हुई थी और जमीन का बकाया 15 लाख रुपये भी नहीं दिया। इसके अलावा 40 लाख रुपये उधार लिए थे। दोनों रुपये हड़प लिए और शेयर भी नहीं दिया।

विज्ञापन
Barabanki doctor committed fraud of Rs 65 lakh in the name of giving shares in the hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बाराबंकी के डॉक्टर ने हॉस्पिटल में शेयर और जमीन के नाम पर 60 लाख रुपये की जालसाजी कर ली। आरोप है कि गोला में जमीन बेचने के दौरान मुलाकात हुई थी और जमीन का बकाया 15 लाख रुपये भी नहीं दिया। इसके अलावा 40 लाख रुपये उधार लिए थे। दोनों रुपये हड़प लिए और शेयर भी नहीं दिया। न्यायालय के आदेश पर रामगढ़ताल पुलिस ने डॉ. वीरेंद्र सिंह पटेल के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के नेवादा निवासी संजय कुमार शाही ने केस दर्ज कराया है। संजय ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह व्यापारी हैं और व्यवसायिक कार्य के लिए आवश्यकता होने की वजह से गोला में स्थित अपनी जमीन बेच रहे थे। इसी बीच मुलाकात बाराबंकी के आस्था हॉस्पिटल के संचालक डाॅ. वीरेंद्र सिंह पटेल से हुई। वह मेरी जमीन देखे तो उन्हें जमीन पसंद आ गई। जिसकी कीमत एक करोड़ 90 लाख रुपये तय हुई।
विज्ञापन


कहा, 15 नवंबर 2019 को अपनी जमीन का पंजीकृत मुहायदावय डाॅ. वीरेंद्र सिंह पटेल के पक्ष में कर दिया। डाॅक्टर द्वारा खाते में एक करोड़ 75 लाख रुपये भेजा गया। अन्य रकम 15 लाख रुपये बैनामे के समय देना तय हुआ था। तीन साल के अन्दर बैनामा कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि डाॅक्टर द्वारा आज तक न तो बकाया 15 लाख रुपये दिया गया न ही जमीन का बैनामा कराया गया। इस दौरान घनिष्ठ संबंध होने के कारण डॉक्टर द्वारा कहा गया कि 40 लाख रुपये में आप को 25 प्रतिशत का हिस्सेदार बना लूंगा, जिससे पांच लाख रुपये प्रतिमाह आमदनी होगी। इसके बाद डॉ. वीरेंद्र के खाते में रुपये भेज दिए, लेकिन न तो रुपये वापस किया गया और न ही हॉस्पिटल में शेयर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed