फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bansgaon-Khajani road blocked for hours demanding fair investigation and financial assistance

Gorakhpur News: गाजियाबाद में मजदूर की मौत पर बवाल, शव गांव लाते ही सड़क जाम

Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bansgaon-Khajani road blocked for hours demanding fair investigation and financial assistance
बांसगांव (गोरखपुर)। गाजियाबाद में मजदूरी करने गए महसीन गांव निवासी अनिल निषाद (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मंगलवार को शव गांव लाया गया तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बांसगांव-खजनी मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मौत की निष्पक्ष जांच, घटना की वास्तविक जानकारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन


महसीन गांव निवासी अनिल निषाद रोजी-रोटी के सिलसिले में गाजियाबाद गए थे। सोमवार को परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। अनिल अपने पीछे पत्नी सविता देवी और दो बेटियों आस्था व रिद्धि को छोड़ गए हैं। मंगलवार को अनिल का शव गांव लाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। देखते ही देखते बांसगांव-खजनी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अनिल के भाई अरविंद निषाद ने आरोप लगाया कि गांव के बैदौली बाबू निवासी एक व्यक्ति अनिल को काम दिलाने के लिए गाजियाबाद लेकर गया था। उनका कहना है कि उन्हें बताया गया कि काम के दौरान गिरने से अनिल की मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनकी मौजूदगी से पहले ही पोस्टमार्टम करा दिया गया, जबकि उन्होंने प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहने की इच्छा जताई थी। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सविता देवी ने कहा कि अनिल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ऐसे में बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की।

उधर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच कराने तथा शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और सड़क पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed