फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bank salary revision gorakhpur

बैंक कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी पूरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
bank salary revision gorakhpur
बैंक कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी पूरी 11वे द्विपक्षीय वेतन पुनरीक्षण समझौते पर आईबीए एवं यूएफबीयू के बीच समझौता अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। वेतन पुनरीक्षण संबंधी बैंक कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। बैंकिंग सेक्टर के कर्मियों के लिए 11वे वेतन पुनरीक्षण के लिए यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) एवं भारतीय बैंक संघ (IBA) के बीच मुम्बई में सम्पन्न मीटिंग में द्विपक्षीय समझौते के अंतर्गत कई मुद्दों पर सहमति हुई तथा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) एवं भारतीय बैंक संघ (IBA) के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MOU) हस्ताक्षरित किया गया है । पूर्ववती पूर्वांचल बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन के महामंत्री शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि 2017 से चल वेतन पुनरीक्षण संबंधी मांगों के समेत कई मांग मान ली गई है। *1. नया वेतन समझौता 1 नवम्बर 2017 से लागू किया जाएगा ।* *2. वेतनमान में 31.03.2017 की स्थिति में पे-स्लिप के आधार पर 15% बढ़ोतरी होगी (कुल व्यय भार ₹ 7898 करोड़) ।* *3. नए वेतनमान का निर्माण महंगाई भत्ता (D.A.) 6352 पाइंट पर मर्ज कर किया जाएगा ।(जुन से अगस्त 2016 के औसत तिमाही आधार पर) ततपश्चात 31 मार्च 2017 की स्थिति में मूल वेतन (Basic pay) + महंगाई भत्ते (D.A.) को जोड़कर 2.50% लोड फेक्टर पर किया जाएगा जिस पर अनुमानित ₹ 1155 का व्यय भार होगा ।* *4 . कर्मचारियों एवं अधिकारियों में वार्षिक वेतन वृद्धि का वितरण पृथक से और आनुपातिक रूप से दिनांक 31.03.2017 को स्थापना में हुए व्यय के आधार पर किया जाएगा ।* *5. सभी बैंकों में कार्य निष्पादन के आधार पर प्रोत्साहन योजना (PLI) के अंतर्गत भुगतान बैंको की लाभप्रदता के अनुसार 5, 10 एवं 15 दिवस के वेतन (मूल वेतन + महंगाई भत्ता) के बराबर दिया जाएगा, जो वेतन बढ़ोतरी में देय अनुलाभों के अतिरिक्त होगा, यह वित्तीय वर्ष 2020-21 से लागू होगा ।* *6. कैलेंडर वर्ष 2020 से अर्जित अवकाश (PL) का नगदीकरण, सेवानिवृत्ति पर अर्जित अवकाश का नगदीकरण तथा अवकाश यात्रा सुविधा पर अर्जित अवकाश का नगदीकरण के अतिरिक्त कर्मियों को प्रतिवर्ष पात्रतानुसार 5 एवं 7 दिवस के अर्जित अवकाश (P.L.) नगदीकरण (Encashment) की पात्रता होगी कर्मी द्वारा उक्त नगदीकरण वर्ष में एक बार किसी भी मनपसंद त्यौहार पर लिया जा सकेगा ।* *7. इस बात पर सहमति हुई कि न्यू पेंशन स्कीम (N.P.S.) में बैंक का योगदान 10% से बढ़ाकर 14% अर्थात वेतन एवं महंगाई भत्ते का 14% समझौता हस्ताक्षर होने की तिथि से सरकार द्वारा अनुमोदन के पश्चात लागू किया जाए ।* *8. प्रबंधन तथा कर्मचारी/अधिकारी संघ से सम्बंधित अन्य मुद्दों को आगे की वार्ता में आपसी समन्वय से हल किया जाएगा ।* *9. सम्बंधित पक्ष परस्पर सुविधाजनक तिथियों पर बैठक कर द्विपक्षीय समझौते / संयुक्त नोट के विभिन्न मुद्दों पर आम सहमति बनाते हुए विस्तृत निष्कर्ष निकालेंगे । पक्षकारों को द्विपक्षीय समझौता/संयुक्त नोट को अंतिम रूप इस ज्ञापन के हस्ताक्षरित होने के 90 दिवस के अंदर किया जाना चाहिए ।* :::::सरल शब्दों में कल के एमओयू का कुछ इस ढंग से होगा फायदा 1. 2.5 प्रतिशत लोड बेसिक पर इसको निम्न उदाहरण से समझें - मान लें अभी आपकी बेसिक 23700 है अब जुलाई - सितंबर 2016 के DA का एवरेज स्लैब 47.80 मर्ज कर दिया । नयी बेसिक आयी - 23700 +23700*47.80% = 35028.00 । अब इस नयी बेसिक पर 2.5% लोड फैक्टर नयी बेसिक आयी 35028 +(35028*2.5%) = 35904 । यह 23700 पे स्केल की नयी बेसिक होगी । 2. DA- वर्तमान DA 76.40 है जिसमें से 47.80 बेसिक में मर्ज हो गया बचा 28.60 । अब मान लें DA की स्लैब पर बढ़ोत्तरी 0.07 प्रस्तावित होती है जो कि अभी 0.10 है तब नया DA आएगा - 28.60*0.07/0.10 = 20.02% 3. अब 23700 स्केल पे पर बेसिक + DA हो गया - 35904 +(35904*20.02%) = 43091.00 इससे आगे सभी प्रकार के एलाउंस आगे द्विपक्षीय समझौते के सभी मानक सामने आने के बाद ही निश्चित होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed