{"_id":"5e404c688ebc3ee5f523f3aa","slug":"bank-loot-mein-girftar-gorakhpur-news-gkp340451915","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसी में देर रात चार गिरफ्तार, आईसीआईसीआई बैंक लूट में शामिल होने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसी में देर रात चार गिरफ्तार, आईसीआईसीआई बैंक लूट में शामिल होने का शक
Mon, 10 Feb 2020 10:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले की बांसी पुलिस ने रविवार देररात चार लोगोें को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि ये चारों छह दिसंबर को दिनदहाड़े आईसीआईसीआई बैंक में हुई 48.23 लाख रुपये लूट में शामिल थे। फिलहाल कोई भी अफसर इस बारे में विस्तृत ब्योरा देने से मना कर रहा है। आईजी रेंज आशुतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोगाें पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही विस्तार से बता पाना संभव होगा।
छह दिसंबर को पुलिस अयोध्या प्रकरण को लेकर हाईअलर्ट पर थी। इसी बीच बदमाशों ने मुस्तैद पुलिस को चुनौती दी। दोपहर करीब सवा एक बजे दो बाइक पर सवार बदमाश रोडवेज बस स्टेशन से मालवीय रोड को जाने वाले मार्ग पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंचे। फिल्मी अंदाज में डेढ़ मिनट में ही लूट को अंजाम देकर चलते बने। जिले के आपराधिक इतिहास की सबसे बड़ी लूटकांड को अंजाम दे दिया था। पुलिस की कई टीमें तभी से इस कांड के पर्दाफाश की कोशिश में जुटी थीं। वहीं बस्ती के एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि कुछ संदिग्धों के पकड़े जाने की सूचना है। बगैर पूछताछ के कुछ कह नहीं जा सकता।