फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bank employee assaulted and robbed of Rs 12,000, FIR lodged 12 days later

Gorakhpur News: बैंक कर्मी से मारपीट कर 12 हजार की लूट, 12 दिन बाद प्राथमिकी

Wed, 26 Nov 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bank employee assaulted and robbed of Rs 12,000, FIR lodged 12 days later
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौरीचौरा। जिला सहकारी बैंक, चौरीचौरा में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत सन्नी राय के साथ मारपीट और 12 हजार रुपये लूट का मामला सामने आया है। घटना के 12 दिन बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सन्नी राय, निवासी डुमरैला, थाना झंगहा ने बताया कि 12 नवंबर की शाम करीब 5 बजे बैंक से घर लौटते समय कुछ अज्ञात लोग उनका पीछा करने लगे। बंजारी माता मंदिर से कुछ दूरी पहले बाइक सवार 3-4 युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जेब में रखे 12,000 रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इस संबंध में थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर ली गई है। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed