{"_id":"61b9da35891a40356c7b86ed","slug":"bank-close-today-and-tomorrow-for-privatization","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद: आज और कल बैंकों में लटके रहेंगे ताले, इस वजह से हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद: आज और कल बैंकों में लटके रहेंगे ताले, इस वजह से हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी
Thu, 16 Dec 2021 02:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:25 AM IST
सार
बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। बैंक रोड के स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव और बैंकों के निजीकरण के लिए किए जाने वाले बैंकिंग कानून में संशोधन के विरोध में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में इन दोनों दिन शहर के सभी सरकारी बैंकों में ताले लटके रहेंगे और बैंकिंग संबंधी सभी काम ठप रहेंगे। हालांकि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक प्रशासन ने सभी एटीएम में कैश भर दिया है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में 16 और 17 दिसंबर को प्रस्तावित हड़ताल के विरोध में सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा होंगे। इसके बाद सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के कन्वेनर यूपीएन सिंह और उत्तरप्रदेश बैंक इंप्लाइज यूनियन गोरखपुर इकाई के उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल की वजह से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे। इसमें कर्मचारी के अलावा अधिकारी संवर्ग भी शामिल होगा।
विज्ञापन
बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की मांग है कि जब सरकारी बैंक फायदे में चल रहे हैं तो उन्हें क्यों निजी हाथों में देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में मांग है कि बैंकिंग संशोधन बिल को वापस लेना चाहिए।