{"_id":"65a2295e90d0b621f208f85d","slug":"bangladeshi-citizen-who-came-to-india-illegally-detained-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: अवैध रूप से भारत आया बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, एलआईयू कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: अवैध रूप से भारत आया बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, एलआईयू कर रही पूछताछ
Sat, 13 Jan 2024 11:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Jan 2024 11:40 AM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहा है। उसके पास पासपोर्ट या कोई अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। आरोपी पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के चौतीसा गांव में घूम रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एलआईयू भी उससे पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में उसके पास कोई पासपोर्ट या फिर अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। खुफिया एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह गोरखपुर किस मकसद से आया है।
जानकारी के मुताबिक, चौतीसा गांव में बृहस्पतिवार रात में स्थानीय लोगों ने एक युवक को टहलते देखा। गांववालों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरमान अली पुत्र खोजलू रहमान निवासी जनपद ठाकुर गांव थाना ओरीपुर बांग्लादेश बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने विदेशी के गांव में होने की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसके पास कोई पासपोर्ट या दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद एलआईयू को सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह एलआईयू उसे लेकर गोरखपुर पुलिस लाइंस आ गई। यहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, गांव में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, उसकी भाषा को गांव वाले भी ज्यादा समझ नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि हिंदी में वह सिर्फ अपना नाम-पता ही बता पा रहा था। उसने भटककर आने की बात कही है, लेकिन वह बांग्लादेश से बड़हलगंज तक कैसे आया, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है।