{"_id":"65c15f1750445db667085555","slug":"bandhu-singh-park-corporation-shops-empty-demolition-to-begin-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-456219-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर बंधू सिंह पार्क: निगम की दुकानें खाली, आज से होगा ध्वस्तीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर बंधू सिंह पार्क: निगम की दुकानें खाली, आज से होगा ध्वस्तीकरण
Tue, 06 Feb 2024 10:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 10:47 AM IST
सार
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि छह फरवरी से मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए बाकी बची सभी दुकानों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। ध्वस्तीकरण का काम रात में ही होगा क्योंकि इससे मलबा हटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
बंधू सिंह पार्क: निगम की दुकानें खाली, आज से होगा ध्वस्तीकरण
विस्तार
घंटाघर में बनने वाले शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं शापिंग कांप्लेक्स को लेकर दुकानें खाली हो चुकी हैं। मंगलवार से इनका ध्वस्तीकरण शुरू हो जाएगा। नगर निगम की ओर से दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए पांच फरवरी तक का समय दिया गया था। इसके पहले ही सभी ने अपनी दुकानें खाली कर दीं।
बंधू सिंह पार्क के पास खाली हो चुकीं कुछ दुकानों का ध्वस्तीकरण शनिवार रात में ही हो गया था। निर्माण की जद में आ रही दुकानें दो पार्ट में हैं। शनिवार को एक हिस्से में दुकानें खाली नहीं हुई थीं। सोमवार को सभी दुकानदारों ने अपना सामान निकाल लिया। छह फरवरी से सभी दुकानों को तोड़कर जगह खाली कराई जाएगी।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि छह फरवरी से मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण के लिए बाकी बची सभी दुकानों को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। ध्वस्तीकरण का काम रात में ही होगा क्योंकि इससे मलबा हटाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
17 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27.53 करोड़ रुपये की लागत से घंटाघर में बनने वाले बंधू सिंह काॅमर्शियल कांप्लेक्स व मल्टीलेवल पार्किंग का शिलान्यास किया था। निर्माण के लिए 9.54 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी मिल चुकी है। जिनकी दुकानें तोड़ी जाएंगी, उन्हें नई दुकानों के निर्माण के बाद आवंटन में वरीयता दी जाएगी।