फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Baliram Yadav joins samajwadi party in lucknow

यूपी: सपा में शामिल हुए बलिराम यादव, लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव

Thu, 03 Jun 2021 06:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Jun 2021 06:53 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में ग्रहण की सदस्यता, बोले- अब जिले का विकास होगा

विज्ञापन
Baliram Yadav joins samajwadi party in lucknow
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में लखनऊ में ग्रहण की सदस्यता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के वार्ड नंबर 19 से जिला पंचायत सदस्य बलिराम यादव ने गुरुवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके सपा में शामिल होने पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां और सपा नेता जयराम पांडेय के साथ गुरुवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बलिराम यादव ने मुलाकात की। यहां उन्हें सपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि सपा प्रदेश की समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने बलिराम यादव के पार्टी में आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है। पार्टी बलिराम यादव को ही जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाएगी। उनके नेतृत्व में जिले का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बलिराम यादव ने कहा कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर वे पार्टी में शामिल हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी को पूरी ताकत देने का प्रयास करेंगे। बलराम यादव के सपा में शामिल होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, राजमन यादव, नित्यानंद यादव, केडी यादव, प्रदीप सिंह, हनुमान कन्नौजिया, रमेश चंद यादव, मनोज सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज राय, जावेद खान, डॉ. रामनाथ चौरसिया, श्याम जी विश्वकर्मा आदि ने बधाई दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed