फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Balapar Overbridge ready for inauguration...development will gain momentum

Gorakhpur News: बालापार ओवरब्रिज लोकार्पण को तैयार...विकास को मिलेगी रफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Balapar Overbridge ready for inauguration...development will gain momentum
सेतु निगम के अधिकारी मुख्यमंत्री से समय लेने में जुटे
विज्ञापन


बालापार-टिकरिया फोरलेन से लोगों का सुगम होगा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली हाईवे से सटा बालापार ओवरब्रिज लोकार्पण के लिए तैयार है। इसके खुलने से आवागमन सुगम होने के साथ ही विकास की गति भी बढ़ेगी। सेतु निगम मुख्यमंत्री से समय लेने में जुट गया है। संभावना जताई जा रही है कि महीने के अंत तक लोकार्पण कर उसे आमलोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
बालापार में ओवरब्रिज शुरू होने के साथ इस इलाके में दो फोरलेन भी प्रस्तावित हैं। बालापार-टिकरिया फोरलेन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। पीडब्ल्यूडी ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसके बन जाने से क्षेत्र की सूरत बदल जाएगी। आसपास के 100 गांवों के साथ महराजगंज जिले के पनियरा इलाके के लोगों का गोरखपुर आवागमन सुगम हो जाएगा। बैजनाथपुर गांव के पास जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड भी इस फोरलेन को क्रास कर रहा है। दोनों फोरलेन के बन जाने के बाद इलाके के लोगों को आवागमन का नया विकल्प मिल जाएगा। महाराजगंज चौराहे से आगे जाने पर यह फोरलेन बांसस्थान होकर आयुष विश्वविद्यालय तक जाएगा, फिर भटहट पहुंचकर महाराजगंज जिले के मुख्य मार्ग को जोड़ेगा। इस पूरे क्षेत्र में सड़क की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इसे देखते हुए मॉल, स्कूल, हॉस्पिटल आदि के निर्माण की प्लानिंग लोगों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बालापार ओवरब्रिज का काम पूरा होने के बाद सेतु निगम के अधिकारी जांच में जुटे थे। इस बीच ओवरब्रिज से होकर आम लोग भी गाड़ी लेकर गुजरने लगे। इस दौरान लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए। सोनबरसा के सत्य प्रकाश किसी काम से बाइक से गोरखपुर शहर जाने के लिए घर से निकले थे। ओवरब्रिज पर लगा बैरियर हटा देख वह बाइक लेकर उधर से गुजरने लगे। पहली पर इस मार्ग पर ओवरब्रिज से यात्रा करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। उनका कहना था कि पहले इस मार्ग से गुजरने पर अक्सर जाम से जूझना पड़ता था। महराजगंज चौराहा निवासी कमलेश ने बताया कि अब उन लोगों को गोरखपुर शहर से आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के सामने चाय की दुकान चलाने वाले सनी ने बताया ओवरब्रिज चालू होने से मरीजों को अब जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। वहीं विद्यार्थियों और आम लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
कोट
ओवरब्रिज के चालू होने से यातायात सुविधा बढ़ने के साथ इस क्षेत्र के विकास का पहिया भी चल पड़ेगा। लंबे समय से लोगों को इस ओवरब्रिज के चालू होने का इंतजार था। क्षेत्र का विकास हो रहा है, अब निश्चित तौर पर जमीन पर व्यावसायिक कार्य किया जा सकेगा।
नीरज पांडेय, व्यापारी बालापार
---
गोरखपुर जाने पर अक्सर ओमकार नगर के रेलवे क्रासिंग पर फंसना पड़ता था। अब इसके चालू होने पर काफी राहत मिलेगी। गांगी बाजार, आयुष विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, महाराजगंज चौराहा आदि स्थानों से गोरखपुर शहर आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

दिलीप, सपटहीया गांव
----
वर्जन
बालापार ओवरब्रिज का काम पूरा हो गया है। इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री का समय मिलते ही ओवरब्रिज का लोकार्पण कराकर उसे आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।
एके सिंह, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed