{"_id":"6632de5fd60ddfc9c00930c5","slug":"bakery-businessmans-body-found-under-suspicious-circumstances-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-543543-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेकरी कारोबारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेकरी कारोबारी का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
Thu, 02 May 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 02 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के मानीराम में नमक गोदाम के पास बुधवार की सुबह बेकरी कारोबारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिली डायरी से उसकी पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। जेब से डिप्रेशन की दवा मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की जेब में मिली डायरी से उसकी पहचान पीपीगंज क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी निवासी प्रदीप जायसवाल (38) पुत्र मानिक चंद्र जायसवाल के रूप में हुई। वह इंडियन बैंक के बगल में आराध्या बेकरी के नाम से दुकान चलाता था। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी 17 फरवरी 2023 को पिपराइच निवासी संतोष गुप्ता की बेटी अर्चना उर्फ बंटी से हुई थी। एक माह पूर्व पति-पत्नी में मनमुटाव हो गया था। अर्चना ने पति प्रदीप व उनके भाइयों के खिलाफ पीपीगंज थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी।
परिजनों के अनुसार इसके बाद से प्रदीप काफी अवसाद में रहने लगा था। पुलिस उनकी जेब से डिप्रेशन की दवा भी बरामद की है। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह मालूम हो सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -
एटीएम के सामने मिला युवक का शव
चिलुआताल (गोरखपुर)। इलाके के ग्राम परमेश्वरपुर के जीतपुर बाजार में एटीएम के सामने मंगलवार की देर शाम 30 वर्षीय युवक गिरा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक चेकदार शर्ट व उसके नीचे काला टी शर्ट, आसमानी रंग का जींस पैंट और सफेद रंग का जूता पहने हुए था। संवाद