फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bahadur Chauhan accused of BJP leader Brijesh Singh murder case was sued

गोरखपुर: भाजपा नेता बृजेश सिंह हत्याकांड के आरोपी बहादुर चौहान पर लगा रासुका

Mon, 09 Aug 2021 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Aug 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Bahadur Chauhan accused of BJP leader Brijesh Singh murder case was sued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में पंचायत चुनाव के पर्चा दाखिला से पहले भाजपा नेता व पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या करने के आरोपित पिपराइच के जंगल औराही निवासी बहादुर चौहान पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई है। 11 अप्रैल को पुलिस ने बहादुर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था। इस समय बहादुर जेल में बंद है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पर्चा दाखिला से पहले नरायनपुर निवासी बृजेश सिंह को उनके गांव के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पहले तो इसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा था लेकिन जांच में पता चला कि जमीन के पुराने विवाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के लिए पंजाब से शूटर बुलाए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में बहादुर चौहान के अलावा गुलरिहा के रामसमुझ, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, दिवाकर सिंह, राजवीर, पंजाब के सतनाम सिंह के नाम सामने आए थे। पुलिस ने 11 अप्रैल को बहादुर चौहान, रामसमुझ, जितेंद्र, कृष्ण कुमार, दिवाकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से घटना में इस्तेमाल असलहा को भी बरामद कर लिया गया था। तब गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि मुख्य आरोपित बहादुर चौहान पर रविवार को रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed